
यश राज फिल्मस की नई स्पाई यूनिवर्स मूवी अल्फा थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसे क्रिटिक्स की तरफ से मिले जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. फिल्म की लीड आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की तारीफ होती दिख रही है. वहीं विलेन बने बॉबी देओल एक बार फिर सभी को इंप्रेस करते नजर आए.
अल्फा में ऋतिक का कैमियो
अल्फा फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी कैमियो है, जिसे ट्रेलर में ही रिवील कर दिया गया था. अब बस इंतजार था उनके सीन को फिल्म के अंदर एक्सपीरियंस करने का. अल्फा की रिलीज के बाद, सोशल मीडिया पर ऋतिक के कैमियो सीन्स हर तरफ वायरल हो गए. उनकी धांसू एंट्री वाला सीन सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है.
ऋतिक की एंट्री सीन का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो मॉन्क वाले कपड़े पहने हुए हैं. अगले ही मोमेंट वो लड़ाई के लिए खड़े हो जाते हैं, जिसमें उनका लुक रिवील होता है. इसी दौरान ऋतिक के बाल हवा में उड़ते हुए नजर आते हैं. फिर वो अपने अंदाज में दुश्मनों की पिटाई करते दिखते हैं. एक्टर का ये कूल एंट्री सीन लोगों को पसंद भी आ रहा है, मगर साथ ही साथ इसपर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
नकली हैं ऋतिक के बाल?
ऋतिक रोशन के बालों को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया है. उन्होंने इस सीन में एक्टर के हेयर ट्रांसप्लांट को नोटिस करते हुए लिखा- जब आपने हेयर ट्रांसप्लांट कराया हो तो कभी भी अपनी हेयरलाइन को इतना आगे नहीं खींचना चाहिए. ये कितना ज्यादा नकली लग रहा है. इस यूजर की बातें सुनकर कई लोगों ने ऋतिक को लेकर ये दावे किए हैं कि वो अपनी फिल्म में विग का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये उनके असली बाल नहीं है. लेकिन जो उनके फैंस हैं, वो इस लुक पर ऋतिक का बचाव कर रहे हैं.

हालांकि ऋतिक रोशन ने अपने बालों के साथ क्या कराया है, ये पूरे यकीन के साथ कोई नहीं जानता. फिलहाल फिल्म अल्फा में उनका कैमियो सुर्खियां बटोर रहा है. उनकी पिछली फिल्म वॉर 2 भी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. अब देखना है कि क्या जनता आलिया भट्ट की अल्फा को हिट होने का मौका देगी या नहीं.