scorecardresearch
 

'अल्फा' में कहां है शरवरी? ट्रोल्स को आल‍िया ने दिया जवाब, शेयर की तस्वीर

'अल्फा' का टीजर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहा है. टीजर में फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी के न दिखने को ट्रोल्स ने आलिया का पीआर गेम बताना शुरू कर दिया था. अब आलिया ने खुद इंस्टाग्राम पर शरवरी के साथ मजेदार तस्वीरें शेयर कर ट्रोल्स के 'शरवरी कहां है?' वाले सवाल का करारा और मजेदार जवाब दिया है.

Advertisement
X
आलिया ने बताया 'शरवरी कहां हैं?' (Photo: Instagram/@aliaabhatt)
आलिया ने बताया 'शरवरी कहां हैं?' (Photo: Instagram/@aliaabhatt)

आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की स्पाई-यूनिवर्स फिल्म अल्फा का टीजर, कई दिन बाद अब भी सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है. टीजर के आधार पर ही फिल्म में कमियां निकाली जाने लगी हैं. किसी को एक्शन करतीं आलिया से शिकायत है, तो किसी को बॉबी देओल के हरियाणवी एक्सेंट से.

अल्फा के टीजर से बहुत सारे लोगों को यह भी शिकायत रही कि इसमें सिर्फ आलिया और बॉबी ही दिखे, फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी नहीं. कई लोगों ने इसे शरवरी की सीनियर आलिया का पीआर गेम भी बता डाला. लोग बार-बार पूछते दिख रहे हैं कि शरवरी कहां हैं? अब आलिया ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है.

आलिया ने बताया 'शरवरी कहां हैं?'

अल्फा स्टार आलिया ने इंस्टाग्राम पर शरवरी के साथ बड़े मनमौजी अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों एक्ट्रेसेज अपने एक्सप्रेशंस से शरवरी को खोज रहे ट्रोल्स का जवाब देती दिख रही हैं. फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा 'शरवरी कहां है?'

तस्वीरों में दोनों एक्ट्रेस सवाल पूछने के अंदाज में एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों से आलिया ने ट्रोल्स की इस खुराफात का भी जवाब दे दिया है कि दोनों एक्ट्रेसेज में तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है और उनकी बॉन्डिंग गड़बड़ हो रही है.

Advertisement

अल्फा के टीजर से क्यों गायब थीं शरवरी?

फिल्म का टीजर अपने आप में इस बात का जवाब था कि शरवरी क्यों नजर नहीं आ रहीं. अल्फा से सामने आए इस टीजर वीडियो का टाइटल 'द फर्स्ट किल' था. टाइटल से ही क्लियर था कि यह आलिया के स्पेशल एजेंट किरदार को, एक हत्या करने का पहला असाइनमेंट मिलने की कहानी है. लेकिन कई बेवजह कारणों से अल्फा को रगड़ने के मिशन पर बैठे ट्रोल्स ने इस डिटेल पर ध्यान देने की बजाय ट्रोलिंग पर ज्यादा फोकस किया.

अल्फा और आलिया को सिर्फ इस एक टीजर के चलते सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है. गलतियां निकालना अलग बात है, लेकिन ट्रोलिंग करने वाले बहुत सारी ऐसी गलतियां निकाल रहे हैं जिनका फिल्म या कहानी से कोई लेना-देना नहीं है. मगर इस ट्रोलिंग ने एक आम दर्शक के सामने यह माहौल बना दिया है कि अल्फा में बहुत दिक्कतें हैं.

इससे फिल्म की परफॉर्मेंस पर बहुत असर पड़ सकता है. मेकर्स के पास इससे बचने का एक ही रास्ता है कि वह फिल्म का एक दमदार ट्रेलर रिलीज करें. जल्द ही अल्फा का ट्रेलर आने वाला है, अब देखना है कि इससे फिल्म का परसेप्शन कुछ बदलता है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement