शरवरी वाघ
शरवरी वाघ (Sharvari Wagh, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया.
बाद में 2020 में अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की एक वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए से शरवरी वाघ ने अभिनय की शुरुआत की (Sharvari Wagh Debut in Web Series). उन्होंने 2021 में यश राज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में वो अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukarji) और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ सहायक रोल में थीं (Sharvari Wagh Debut in Film).
शरवरी वाघ का जन्म 1996 में मुंबई (Mumbai) के एक मराठी परिवार में हुआ था (Sharvari Wagh Age). उनके पिता शैलेश वाघ, एक बिल्डर और मां नम्रता वाघ, एक वास्तुकार हैं (Sharvari Wagh Parents). उन्होंने मुंबई के द दादर पारसी यूथ असेंबली हाई स्कूल और रूपारेल कॉलेज में पढ़ाई की (Sharvari Wagh Education). महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (Former CM Manohar Joshi) उनके नाना हैं (Sharvari Wagh Maternal Grandfather).
वाघ ने प्यार का पंचनामा 2, बाजीराव मस्तानी और सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया (Sharvari Wagh as an Assistant Director).
आलिया भट्ट और शरवरी के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के बाद, समय रैना ने 'अल्फा' की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई का एक पूरा थिएटर बुक किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.
एक्टर बॉबी देओल ने समय रैना का शो पहचाने से इनकार कर दिया. वहीं दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट और शरवरी कॉमेडियन के शो में अपनी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन कर रहे हैं.
अल्फा फिल्म की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो पर आए थे, जहां वो काफी रोस्ट हुईं और सामने वाले को उन्होंने रोस्ट भी किया. शरवरी की रोस्टिंग और कॉमेडी देखकर समय भी उनके फैन बन गए. कॉमेडियन ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की.
इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 शुरू हो गया है. समय रैना के पहले ही शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी ने शिरकत की. इस दौरान समय ने आलिया को भी रोस्ट किया.
स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है. अजय देवगन की 'धमाल 4' के आने के बाद दूसरे वीकेंड में आलिया भट्ट और शरवरी की इस फिल्म का कलेक्शन 80% से ज्यादा गिर गया है. अब 'अल्फा' फ्लॉप होने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने थिएटर्स में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. लेकिन पहले हफ्ते में 'अल्फा', आलिया की एक दशक पुरानी फिल्म 'डियर जिंदगी' से भी आगे नहीं निकल पाई है. ऊपर से अब 'धमाल 4' आ रही है. क्या अब 'अल्फा' के हिट होने का चांस है?
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई फिल्म 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है. 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' के सस्ते टिकट ऑफर का कोई खास फायदा न मिलने के बाद छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में और बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आलिया की इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' के लिए 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' का सस्ता टिकट ऑफर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद फिल्म को मंगलवार से एक बड़े जंप की उम्मीद थी, लेकिन पांचवें दिन की कमाई में बहुत खास जंप नहीं आया है.
स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' मंडे टेस्ट में थोड़ी कमजोर साबित हुई है. दमदार वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट नजर आई, जो इस फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है. आने वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म के लिए काफी चैलेंजिंग होने वाले हैं.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. इसका वीकेंड कलेक्शन 'राजी' से भी ज्यादा रहा है, जो आलिया की बड़ी सोलो हिट थी. क्या ये 'अल्फा' के भी हिट होने का इशारा है? या अभी भी 'अल्फा' के सामने रिस्क है? चलिए बताते हैं.
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' के समर्थन में कॉमेडियन समय रैना ने मुंबई में एक थिएटर बुक कर 250 प्रशंसकों को फिल्म दिखाने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यह दोनों अभिनेत्रियों के प्रति सम्मान और समर्थन जताने का उनका तरीका है. फिल्म को शुरुआती दिनों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जंप लिया है. शुक्रवार को उम्मीद से बेहतर ओपनिंग करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 24% का जंप देखने को मिला है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये जंप इसे हिट बना पाएगा?
Alpha First Review: जानें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की एक्टिंग कैसी है, ऋतिक रोशन का कैमियो का कितना असरदार है और फिल्म देखने लायक है या नहीं. पढ़ें हमारा 'अल्फा' मूवी रिव्यू.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म 'अल्फा' ने थिएटर्स में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद, स्पाई-यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म को देखने के लिए काफी दर्शक थिएटर्स में पहुंचे. आलिया के लिए ये फिल्म करियर की सेकंड बेस्ट ओपनिंग लेकर आई है.
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर पहुंच चुके हैं. फिल्म के एक सीन में दोनों एक्ट्रेसेस बिकिनी में नदी पार करती दिखीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
'अल्फा' में न सिर्फ आलिया की बॉक्स ऑफिस पावर का टेस्ट है, बल्कि यश राज फिल्म्स के पूरे स्पाई-यूनिवर्स की साख भी दांव पर लगी है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता और 'वॉर 2' के फ्लॉप होने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए स्पाई-यूनिवर्स को अब एक बड़े कमबैक की जरूरत है.
'अल्फा' की रिलीज के साथ आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा टेस्ट भी होना है. आलिया की फिल्मों ने बिना हीरो भी बड़ी ओपनिंग की हैं. उनकी सबसे बड़ी सोलो ओपनर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है. 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग बताती है कि इसकी ओपनिंग रिकॉर्ड बना सकती है.
आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' इस शुक्रवार को जनता के सामने टेस्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार है. बुधवार को धीमी शुरुआत करने के बाद, गुरुवार शाम होते-होते फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ ली है. 'अल्फा' अब बॉक्स ऑफिस पर भरोसेमंद शुरुआत के लिए तैयार है.
'अल्फा' की रिलीज के बीच, दर्शकों की नजरें फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी पर टिक गई हैं. साल 2021 में बंटी और बबली 2 से फ्लॉप शुरुआत करने वाली शरवरी के लिए साल 2026 एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहा है. 'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा' के बाद उनके पास इस साल एक और फिल्म भी है.
'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें लीड रोल में फीमेल एक्ट्रेस है. फिल्म में आलिया और शरवरी का जमकर एक्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन उन्हें तैयार किसने किया? जानिए
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन अपनी अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' के प्रमोशन में बिजी हैं. एक प्रमोशनल इवेंट के दौरा क्राउड ने उन्हें उनकी जनरल नॉलेज पर खिंचाई करने और समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में शामिल होने पर घेरने की कोशिश की. आलिया ने अपने 'अल्फा' अंदाज में इन सवालों के जवाब में तगड़े करारे जवाब दिए.