Methi Puri Recipe: रोटी, पराठा और पूड़ी भारतीयों घरों में अक्सर बनाई जाती हैं और खासतौर पर हर अच्छे मौके पर पूड़ियां रसोई में जरूर बनती हैं. आलू की सब्जी के साथ पूड़ियां तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन अगर आपको चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, तो मेथी पूड़ी ट्राई कर सकते हैं.
गेहूं के आटे और ताजी मेथी से बनी यह पूड़ी स्वाद में चटपटी होती है, इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं या सफर के लिए बनाकर रख सकते हैं. अच्छी तरह तलने और ठंडा करके रखने पर मेथी पूड़ी को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर किया जा सकता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और इसके लिए आपको घर में मौजूद कुछ सामान्य मसालों की जरूरत पड़ेगी. आइए मेथी पूड़ी बनाने का आसान तरीका जानते हैं.
मेथी पूड़ी बनाने के लिए सामग्री
मेथी पूड़ी बनाने का तरीका
1. आटा तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें बारीक कटी हुई मेथी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले और मेथी आटे में बराबर फैल जाएं.
2. आटा गूंथ लें: अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा सामान्य रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए, इससे पूरियां तलने पर कुरकुरी बनेंगी. आटे को ढककर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
3. पूड़ियां बेलें: थोड़ी देर बाद आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह मसल लें. इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेलन की मदद से गोल पूरियां बेलें. इन्हें न ज्यादा पतला बेलें और न ही बहुत मोटा रखें, ताकि पूड़ियां अच्छी तरह तल सकें.
4. गर्म तेल में तलें: एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर फ्लेम मिडियम रखें और इसमें एक-एक करके पूड़ियां डालें. इन्हें पलटते हुए गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इसके बाद पूड़ियों को निकालकर प्लेट में रखी छलनी या किचन पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
5. ठंडा करके स्टोर करें: सभी पूड़ियां इसी तरह तल लें और उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. ध्यान रहे कि गर्म पूड़ियों को डिब्बे में बंद न करें, वरना भाप की वजह से वो सॉफ्ट पड़ सकती हैं.
मेथी पूड़ी को किसके साथ खाएं?
कुरकुरी मेथी पूड़ी को आप सुबह की चाय के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा इसे आम के अचार, नींबू के अचार या अपनी पसंद की चटनी के साथ भी परोसा जा सकता है. सफर के दौरान या छोटी-मोटी भूख लगने पर भी यह एक अच्छा स्नैक है.
ध्यान रखें: मेथी की पत्तियों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाकर ही आटे में मिलाएं. इससे आटे में अतिरिक्त नमी नहीं आएगी और पूड़ियों ज्यादा कुरकुरी बनेंगी.