scorecardresearch
 

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की हुई एंट्री, अजय देवगन को किया Kiss, Video

बॉलीवुड के हिट फिल्ममेकर ने अपने बर्थडे पर फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. गोलमाल 5 को लेकर दिए अपडेट में उन्होंने ये कंफर्म कर दिया कि मूवी में अक्षय कुमार नजर आएंगे.

Advertisement
X
गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री (Photo: x/@akshaykumar)
गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री (Photo: x/@akshaykumar)

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब आज फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर 'गोलमाल' फिल्मों की टीम अपने फैन्स के लिए एक जबरदस्त ऐलान कर दिया. 

कई दिनों से खबर ये भी कि फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे लेकिन ऑफिशियल नहीं हुआ था. अब इस पर मुहर लग गई है. खुद अक्षय कुमार ने पोस्ट कर न सिर्फ फिल्म में अपने होने की मुहर लगाई, बल्कि अपने लुक से भी पर्दा उठा दिया.

अक्षय कुमार ने किया पोस्ट
 अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर इससे गोलमाल 5 के ऐलान वाला वीडियो शेयर किया. इसकी शुरुआत में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर, शरमन जोशी की इस फ़्रैंचाइजी में वापसी का जश्न मनाते दिखते हैं. लेकिन असली सरप्राइज तो बाद में आता है—अक्षय कुमार.

अपने गंजे बाला वाले लुक में, काले कुर्ते-पायजामे और गहरे रंग के चश्मे पहने, अक्षय पूरी तरह से काम के लिए तैयार लग रहे थे. टीम में शामिल होते ही उन्होंने अजय को कई बार गले लगाया. एक्टर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रोहित शेट्टी आपके जन्मदिन पर, यह पागलपन और भी बड़ा और जोरदार हो गया है. 'गोलमाल 5' के इस क्रेजी परिवार में शामिल होने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. चलो, अब धमाल शुरू करते हैं.'

Advertisement

हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब  अक्षय और अजय साथ कोई फिल्म कर रहे हो. इससे पहले रोहित के साथ मिलकर अजय-अक्षय ने 'सिंघम अगेन' में भी काम किया है. जो 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अन्य कलाकार भी शामिल थे.

फैंस के आए रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. एक फैन ने लिखा, 'अक्षय / अजय / रोहित—ब्लॉकबस्टर आने वाली है.' एक और कमेंट में लिखा था, 'बाला सब पर भारी पड़ेंगे.' एक फैन ने लिखा, 'गोलमाल 5' ब्लॉकबस्टर बनने वाली है... सिर्फ और सिर्फ अक्षय कुमार की वजह से.'

'गोलमाल' फ़्रैंचाइजी के बारे में
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' फ़्रैंचाइजी, बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक है. इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी और यह जल्द ही अपने मजेदार ह्यूमर, अनोखे किरदारों और अफ़रा-तफ़री वाली कहानियों के लिए फेमस हो गई.

इन फिल्मों में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े दोस्तों के एक ग्रुप के तौर पर नजर आते हैं, जो अक्सर अजीबोगरीब हालात में फंस जाते हैं. इन सालों में, यह फ़्रैंचाइजी 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) के साथ और भी बड़ी होती गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement