scorecardresearch
 

सलाम-ए-ईश्क पर अभिषेक संग थिरकीं ऐश्वर्या, किसकी शादी में जमाया रंग? Viral Video

एक शादी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी का ‘सलाम-ए-इश्क’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इस खास पल को खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
X
ऐश्वर्या-अभिषेक ने साथ किया डांस (PHOTO: Yogen Shah)
ऐश्वर्या-अभिषेक ने साथ किया डांस (PHOTO: Yogen Shah)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ डांस करती दिख रही हैं. उन्होंने मुदित दानी और अनन्या दीवानजी की शादी में खूब रंग जमाया. सभी सलाम-ए-ईश्क गाने पर डांस करते नजर आए. 

जमकर नाचीं ऐश्वर्या

वीडियो में नीता अंबानी, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई लोग इस गाने पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. हर कोई ऐश्वर्या की अदाओं पर फिदा नजर आया. वहीं अभिषेक संग उनकी केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ हुई. अभिषेक-ऐश्वर्या गाने के स्टेप्स पर बखूबी परफॉर्म किया. 

लुक की बात करें तो नीता अंबानी हल्के नीले रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद शानदार लग रही थीं, जिस पर बारीक कढ़ाई का काम किया गया था. वहीं अभिषेक बच्चन सफेद पैंट के साथ नीले रंग की बंधगला जैकेट में काफी हैंडसम नजर आए. ऐश्वर्या राय भी डार्क ब्लू सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

यूजर्स ने तारीफ करते हुए कहा कि ये जोड़ी बेमिसाल है. दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं.

Advertisement

सलाम-ए-ईश्क गाना फिल्म सलाम-ए-ईश्क: अ ट्रिब्यूट टू लव का है, जिसे शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था और इसके बोल समीर अंजान ने लिखे थे. इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था. फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, गोविंदा और शेनन एजरा जैसे सितारे नजर आए थे.

अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी. दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन. बीते दिनों कपल को लेकर काफी अफवाहें उड़ी थीं, हालांकि कपल ने कई मौकों पर साथ नजर आकर इन सभी को गलत साबित कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement