scorecardresearch
 

मुंबई में भी CJP आंदोलन का असर, सड़क पर उतरे आमिर के भांजे इमरान खान, पुलिस ने किया डिटेन

मुंबई में भी आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी था जिसमें बॉलीवुड के कई एक्टर शामिल हुए. इमरान खान, जो आमिर खान के भांजे हैं उन्होंने भी इसमें भाग लिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया.

Advertisement
X
आमिर के भांजे हुए डिटेन (Photo: ITGD)
आमिर के भांजे हुए डिटेन (Photo: ITGD)

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शनिवार 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान एक्टर इमरान खान समेत करीब 400 लोगों को डिटेन किया गया. ये प्रदर्शन CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समर्थन में किया जा रहा था. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

मुंबई में भी जारी प्रदर्शन

इसके साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के समर्थन में भी लोग जुटे थे. मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी थी और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को डिटेन करके गामदेवी पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

फिलहाल, एक्टर इमरान खान को हिरासत में लिए जाने की वजह और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. उनके साथ-साथ उनकी बहन जैन मैरी खान को भी पुलिस ने डिटेन किया है. इस घटना की वीडियो भी सामने आ रही हैं, जिसमें इमरान संग धक्का-मुक्की हो रही है और उन्हें खींचकर पुलिस वैन में डालते हुए देखा जा रहा है. 

पुलिस द्वारा डिटेन होने पर इमरान खान ने अपनी फोटो भी शेयर की. पुलिस वैन में वो एकदम चिल वाले मूड में नजर आए, और इस पूरी घटना पर तंज भी कसा है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

ये पहला मौका नहीं जब किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को प्रोटेस्ट के दौरान डिटेन किया गया हो. जुलाई में जब नीट प्रोटेस्ट हो रहे थे, तब भी मुंबई में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस डिटेन करके पुलिस स्टेशन ले गई थी. इस दौरान उनसे काफी धक्का-मुक्की की गई. आयशा के साथ-साथ उनके भाई और दोस्तों को भी डिटेन किया था. लेकिन फिर उन्हें छोड़ दिया गया. अब इमरान खान को आंदोलन में शामिल होने के कारण डिटेन किया गया है. उनके साथ भी धक्का-मुक्की हो रही है.

फिल्मों में कमबैक करने को तैयार इमरान

वैसे इमरान खान जल्द बॉलीवुड में कमबैक भी करने वाले हैं. वो भूमि पेडनेकर संग एक फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम ला रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट नजदीक है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दिसंबर के दौरान रिलीज की जाएगी. इमरान पहली बार भूमि संग काम करते नजर आएंगे. ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसके जरिए इमरान बॉलीवुड में भी मशहूर हुए थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement