सोशल मीडिया पर बीते दिन से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं. कपल की ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग ने लोगों को हैरान कर दिया है.
Photo: Instagram @thedevarkonda
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने जिस तरह शृंगार किया, वो कई लोगों के लिए नॉर्मल नहीं था. आमतौर पर सेलेब्रिटी वेडिंग्स में दूल्हा-दुल्हन भारी-भरकम कपड़े पहने नजर आते हैं. लेकिन रश्मिका और विजय ने सिंपल लुक लिया, जिसमें दोनों बेहद प्यारे दिखे.
Photo: Instagram @thedevarkonda
कपल की शादी की तस्वीरें इतने लोगों को पसंद आई कि इसने इंस्टाग्राम पर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. सेलेब्रिटी वेडिंग फोटोज के मामले में, रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज को बॉलीवुड सेलेब्स के मुकाबले सबसे ज्यादा लाइक्स मिले.
Photo: Instagram @thedevarkonda
रश्मिका और विजय की वेडिंग फोटोज करीब 29 मिलियन लोगों ने लाइक की हैं. जहां रश्मिका की पोस्ट पर करीब 16 मिलियन, वहीं विजय की पोस्ट पर 13 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए हैं. ये लाइक काउंट अभी 30 मिलियन तक भी पहुंच सकता है.
Photo: Instagram @thedevarkonda
रश्मिका-विजय से पहले सबसे ज्यादा लाइक्स किसी सेलेब्रिटी वेडिंग फोटो पर आए थे, तो वो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिले. दोनों की शादी फरवरी 2023 में हुई थी. कपल की शादी की फोटोज को करीब 27 मिलियन लोगों ने पसंद किया था, जिसमें से कियारा की पोस्ट पर 16 मिलियन तो सिद्धार्थ की पोस्ट पर 11 मिलियन के करीब लाइक्स आए थे.
Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
सिद्धार्थ-कियारा से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज ने भी इंस्टाग्राम पर कहर मचाया था. आलिया की पोस्ट को करीब 14 मिलियन लोगों ने लाइक किया था. कपल की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी.
Photo: Instagram @aliaabhatt
जिन सेलेब्स की वेडिंग फोटोज को सबसे ज्यादा लाइक्स मिले, उसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी आते हैं. दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और तब उन दोनों की पोस्ट पर कुल 12 मिलियन के आसपास लाइक्स आए थे. फैंस को कटरीना का दुल्हन अवतार बेहद पसंद आया था.
Photo: Instagram @katrinakaif
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को भी इंस्टाग्राम पर अच्छे-खासे लाइक्स मिले थे. करीब 8 मिलियन लोगों ने उनकी पोस्ट को पसंद किया था. कपल ने जनवरी 2023 में शादी रचाई थी.
Photo: Instagram @athiyashetty
सबसे ज्यादा वेडिंग फोटो लाइक्स के मामले में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी रिकॉर्ड बनाया था. साल 2017 में जब उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर आई, तो हर कोई सरप्राइज हुआ था. नतीजा ये हुआ कि कपल की वेडिंग फोटोज को 7.8 लोगों ने लाइक किया. विराट-अनुष्का की सीक्रेट वेडिंग के चर्चे तब काफी हुए थे.
Photo: Instagram @anushkasharma