सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेता
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra, Actor) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी की फिल्मों में अपने अभनिय के लिए जाने जाते हैं. लगभग 18 साल की उम्र में उन्होंने अपना करियर बतौर एक मॉडल शुरू किया था. साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म माई नेम इज खान (My Name Is Khan) के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. फिर वर्ष 2012 में करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2) में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया और उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की (Sidharth Malhotra Debut), जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (Sidharth Malhotra Award).
बाद के सालों में उन्होंने. हंसी तो फंसी (2014), एक विलेन (2014), कपूर एंड संस (2016), इत्तेफाक (2017), मरजावां (2019) और शेरशाह (2021) जैसी फिल्मों में अभिनय किया और प्रसंशा बटोरी (Sidharth Malhotra Movies).
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुई थी (Sidharth Malhotra Age). वे एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता सुनील, मर्चेंट नेवी में एक पूर्व कप्तान हैं और मां रिम्मा मल्होत्रा एक गृहणी हैं (Sidharth Malhotra Parents). उन्होंने दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल और नेवल पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय (University ) के शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक किया है (Sidharth Malhotra Education).
फिल्म शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक दूसरे को डेट करने लगें. दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की (Sidharth Malhotra and Kiara Advani Marriage). उनकी एक बेटी है जिनसका जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ.
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। जानें नानी की ‘द पैराडाइज’ और ‘द वन’ की कमाई और तीनों फिल्मों का पूरा बॉक्स ऑफिस हाल।
इस वीकेंड फिल्मों के ऊपर पैसों की बारिश हुई हो, ऐसा माहौल बना है. शनिवार के दिन नई-पुरानी सभी फिल्मों ने बढ़िया कलेक्शन किया है. साउथ से नानी हो या बॉलीवुड में हनुमान अंश और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन. सभी ने कमाई में अच्छा दम दिखाया है.
The Vvaan: Force of the Forest Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म में कहानी, एक्शन, VFX और हॉरर का कैसा है मेल? पढ़ें फिल्म का आसान और पूरा रिव्यू.
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवा सीजन लौट रहा है. कल यानी शनिवार को इसका पहला एपिसोड आने वाला है. उससे पहले मेकर्स ने अपने शो का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें कपिल और उनके साथी पुरानी फॉर्म में वापस लौटे हैं.
तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के दौरान देसी अंदाज में नजर आईं। राधा अष्टमी पर गंगा किनारे पहुंचीं एक्ट्रेस ने मधुबनी कला से सजी साड़ी और हैंड-पेंटेड ओढ़नी पहनी।
तमन्ना भाटिया ने राधा अष्टमी पर गंगा किनारे खास लुक शेयर किया. उनकी साड़ी में मधुबनी कला, राधा-कृष्ण और छठ पर्व से जुड़ी खूबसूरत कहानी नजर आई.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' के बाद अब मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में भी छठ पूजा को बेहद सम्मान और सुंदरता के साथ पर्दे पर उतारा गया है.
म्यूजिशियन सरगम वैश ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' (The Vvaan) टीम पर बिना इजाजत उनका गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर गाना नहीं हटाया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे.
'द व्वान' के शानदार छठी मैया के भजन वायरल होने के बाद तमन्ना भाटिया फिल्म 'ठुम्मक ठुम्मक' गाना लेकर आ रही है. इसका टीजर रिलीज हो गया है. जिसके बाद लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म द वन के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 20 के मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने होस्ट सलमान खान के साथ बातचीत और मस्ती की. इसके अलावा मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ने पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का प्रमोशन किया.
एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म द वन को प्रमोट करने बिहार की राजधानी पहुंची थीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और पिक्चर के डायरेक्टर दीपक मिश्रा भी थे.
एकता कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के लिए बिहार के 400 साल पुराने वन देवी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. फिल्म की लीड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बिहार की तारीफ करते हुए स्थानीय लोगों के लिए खास संदेश दिया.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 44 सेकंड लंबे वाले इस ट्रेलर में लोककथा, फैंटेसी, हॉरर और आस्था के मिश्रण की झलक दिखती है. फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जंगल, वनदेवी और अंधेरी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है. देखें मूवी मसाला.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है. ये फिल्म बिहार के पटना जिले के बिहटा के पास स्थित 400 साल पुराने वन देवी मंदिर की लोककथाओं से प्रेरित है.
The Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए कमजोर VFX, टीवी सीरियल जैसी फील और छठ पूजा के सीन ने क्यों किया निराश.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' का ट्रेलर 16 सितंबर को रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और अंधविश्वास पर आधारित एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर है.
तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का छठ पूजा स्पेशल गाना 'छठी मैया' रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वन' (The Vvaan) के गाने 'छठी मैया' के जरिए छठ के सांस्कृतिक और पारंपरिक पहलुओं को दिखाएंगी. जल्द ही ये गाना रिलीज होने वाला है.
पंचायत सीरीज बनाने वाले दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म द वन पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ये एक फोकलोर स्टोरी है, जो उनकी रियल लाइफ स्टोरी से जुड़ी है. इसकी कहानी बिहार के एक मंदिर से जुड़ी है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. ये एक फोकलोर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कहानी का थोड़ा बहुत आइडिया मिल पाया है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि रिलीज से एक महीने पहले फिल्म के अंदर बड़े बदलाव की आशंका है, डायरेक्टर की पूरी टीम को प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है.