scorecardresearch
 

तेज प्रताप यादव ने संभाली भोजपुरी बवाल की कुर्सी, पवन सिंह से होगी टक्कर

भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' टीवी पर जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे.

Advertisement
X
रियलिटी शो में तेज प्रताप (Photo: Instagram @Screengrab)
रियलिटी शो में तेज प्रताप (Photo: Instagram @Screengrab)

भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री लगातार बड़ी बनती जा रही है. बॉलीवुड के बाद भोजपुरी सितारे टेलीविजन पर अपना दबदबा बनाने के लिए रेडी हैं. टेलीविजन पर भोजपुरी का नया रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम 'भोजपुरी बवाल' है. भोजपुरी सितारों की महफिल से सजने जा रहे इस शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ गर्दा उड़ाते नजर आएंगे. भोजपुरी के टॉप सितारों के बीच शो में तेज प्रताप यादव की एंट्री हो चुकी है. 

भोजपुरी बवाल में छाएंगे तेज प्रताप 
टेलीविजन इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब सारे टॉप भोजपुरी सितारे एक ही रियलिटी शो में दिखाई देंगे. ऐसी चर्चा है कि शो में सभी भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिलेगा. भोजपुरी के दिग्गज सितारों के बीच बिहार के राजनेता तेज प्रताप यादव की पर्सनल लाइफ के किस्से भी सामने आएंगे. 

भोजपुरी बवाल कई मायनों में पारंपरिक रियलिटी शोज से थोड़ा अलग होगा. ये शो एक अनोखे ‘फॉलो रियलिटी' फॉर्मेट पर आधारित है. इस शो में बाकी रियलिटी शो की तरह टास्क, एलिमिनेशन या फिजूल की नौटंकी नहीं होगी. रियलिटी शो पर सिर्फ और सिर्फ भोजपुरी सितारों की रियल लाइफ देखने को मिलेगी. ऑन कैमरा देखने को मिलेगा कि कैमरा ऑफ होने के बाद ये सितारे कैसे रहते हैं. 'भोजपुरी बवाल' में नेम, फेम, फैमिली प्रेशर, कंट्रोवर्सी और सितारों के सुपरस्टार बनने की कहानी को करीब से देखने का मौका मिलेगा. 

Advertisement

ये शो पूरी तरह से भोजपुरी सितारों की असल जिंदगी से रूबरू करवाएगा. इसमें बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव पर अपनी जिंदगी के अनदेखे पहलू को दिखाएंगे. जियो हॉस्टर के इंस्टाग्राम पेज पर तेज प्रताप की एंट्री का ऐलान किया गया है. प्रोमो में तेज प्रताप यादव और पवन सिंह सिंहासन पर बैठे दिखे. दोनों के तेवर देखकर लग रहा है कि शो में इनकी टक्कर देखने को मिलेगी. 

प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया कि बटोरने आ रहे हैं जनता प्यार, एंटरटेनमेंट बेशुमार, शो के प्रोमो को बेशुमार प्यार मिलना शुरू हो गया है. सोचिए जब ये स्ट्रीम होगा, तो क्या बवाल मचेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement