मिर्जापुर (Mirzapur) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है साथ ही जिले का मुख्यालय भी है. मिर्जापुर लोक सभा के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मिर्जापुर की जनसंख्या लगभग 25 लाख (Population) है और इसका क्षेत्रफल 4,405 वर्ग किमी है (Geographical Area) . हर एक वर्ग किलोमीटर पर 567 लोग रहते (Density) हैं. इस जिला की 68.48 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 78.97 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 56.86 फीसदी है. इस जिले का लिंग अनुपात 903 है (Mirzapur literacy).
इतिहासकारों की माने तो मिर्जा शब्द अंग्रेजी शब्दकोश से जुड़ा है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है राजाओं का क्षेत्र. इस शब्द की व्युत्पत्ति अमीर, इंगलिश शब्द Emir और परशियन शब्द जाद को मिलाकर बने शब्द अमीरजादा से हुआ है. अमीरजादा के लिए एक शब्द मोरजा भी है. बाद में अंग्रेजों ने अपने क्षेत्र विस्तार के बाद इसका नाम मिर्जापुर रख दिया (History).
मिर्जापुर पर्यटन की दृष्टी से उत्तर प्रदेश का काफी महत्वपूर्ण जिला माना जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. मिर्जापुर में स्थित विंध्याचल धाम भारत के प्रमुख हिन्दू धार्मिक स्थलों में से एक है. इसके अलावे सीताकुण्ड, लाल भैरव मंदिर, मोती तालाब, टांडा जलप्रपात, विल्डमफॉल झरना, तारकेश्वर महादेव, चुनार किला और देवरहा बाबा आश्रमके लिए काफी प्रसिद्ध है. साथ ही मिर्जापुर गुलाबी पत्थरों (Mirzapur Pink Stone) के लिये बहुत विख्यात है. प्राचीन समय में इस पत्थर का उपयोग बौद्ध स्तुप और अशोक स्तम्भ को बनाने में किया गया था.
मिर्जापुर के लोगों की मूल भाषा मिर्जापुरी है साथ ही यहां हिन्दी और भोजपुरी भी चलन में (Language) है.
मिर्जापुर के अकोढ़ी ग्रामसभा स्थित रेलवे अंडरपास में बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा की गाड़ी कीचड़ में फंस गई. काफी कोशिशों के बाद भी गाड़ी नहीं निकली तो गांव वालों ने ट्रैक्टर की मदद से उसे बाहर निकाला. विधायक क्षेत्र भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई.
मिर्जापुर में कीचड़ भरे रेलवे अंडरपास में भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार फंस गई. चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी बाहर नहीं निकल सकी. इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर कार को बाहर निकाला. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में अंडरपास दलदल बन जाता है और आए दिन वाहन फंसने से लोगों को परेशानी होती है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'Mirzapur: The Movie' के क्लाइमैक्स सीन में महाराणा प्रताप को समर्पित गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई की.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का लहुरियादह गांव कभी पानी की भारी किल्लत से जूझता था. लोगों को तीन दिन तक पानी का इंतजार करना पड़ता था और महिलाएं पांच किलोमीटर दूर झरनों से पानी लाती थीं. गर्मियों में टैंकर ही सहारा बनता था. जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना पहुंचने के बाद गांव की तस्वीर बदल गई. अब घरों में नल से पानी पहुंच रहा है और ग्रामीणों की मुश्किलें काफी कम हुई हैं.
मिर्जापुर में आजादी के 76 साल बाद लहुरियादह में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल योजना के तहत पानी पहुंचा है. कभी बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करने वाले लहुरियादह के लोगों को अब घर में टोटी खोलते ही पानी मिल रहा है. ग्रामीण खुश हैं. यह गांव कभी राष्ट्रीय स्तर पर पानी की समस्या को लेकर सुर्खियों में रहता था.
सलमान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में मिर्जापुर, पाताल लोक, और पंचायत जैसे सुपरहिट वेब शो में काम कर चुके एक्टर आसिफ खान की एंट्री होने वाली है. ऐसे में वो घर के अंदर क्या नयापन लेकर आएंगे?
फिल्म मिर्जापुर को सिनेमाघरों में पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है. रिलीज के दिन अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को सिनेमा का जश्न बताया.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित लहरियादह गांव में आजादी के बाद से जारी पानी के संकट को दूर करने वाली पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद ग्रामीण भावुक हैं. जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से पानी पहुंचाने वाली अफसर को ग्रामीण भगवान का दर्जा दे रहे हैं.
अनंग्शा कहती हैं- सीजन 1 के बाद मैं बहुत परेशान हो गई थी, क्योंकि ये मेरे लिए बहुत नया था. मुझे बहुत अजीब से मेल और कमेंट्स मिल रहे थे. लोग मुझे नीचा दिखा रहे थे.
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स फिल्म के दिलचस्प कैरेक्टर पोस्टर जारी करके फैंस की दिलचस्पी बनाए हुए हैं.
मिर्जापुर द मूवी का भौकाल बड़े पर्दे पर बड़ी जोर से मचने वाला है. फिल्म की टिकट कई जगहों पर काफी नोट की गई हैं. अनुमान है कि ये ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली है.
'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. हालांकि, फिल्म को कई सारे कट्स के बाद रिलीज किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से 35 सेकंड का इंटीमेट सीन हटा दिया गया है और गाली-गलौज को भी बदला गया है.
IAS Divya Mittal News: IAS पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के लहुरियादह गांव की वृद्ध मां का जिक्र कर भावुक पोस्ट लिखी. जानिए 13 साल के उनके सफर की पूरी कहानी.
अगले हफ्ते यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. जिसके बाद इसके रन टाइम से भी पर्दा उठ गया है.
मिर्जापुर सीरीज में अनंग्शा और प्रमोद पाठक के कई सारे इंटीमेट सीन्स हैं, जिनपर सोशल मीडिया के ऊपर मीम्स भी बने हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके को-स्टार उन सीन्स के दौरान घबराए हुए रहते थे.
मिर्जापुर सीरीज ओटीटी पर हिट थी, लेकिन अब इसे एक फिल्म के रूप में थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है. शो के मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया, इसके बारे में गुड्डू पंडित यानी अली फजल ने बताया है.
उन्होंने ये भी कहा कि एक बार एक पावरफुल इंसान के बेटे ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन मुझे शादी नहीं करनी थी. ये केस थोड़ा सीरियस हो गया. कोर्ट कचहरी करना पड़ा. मां बाप को बुलाया गया. मैं बहुत डर गई थी.
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से लाइमलाइट में आईं हसीना अनंग्शा बिस्वास का कहना है कि बोल्स सीन्स से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. अनंग्शा ने कहा वो इंटीमेट सीन्स को टैबू नहीं मानतीं.
एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास को फिल्म इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.
एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन सोशल मीडिया के नए मीम किंग बन चुके हैं. रवि किशन के डायलॉग्स से लेकर उनके डांस स्टेप्स तक इंटरनेट पर छाए रहते हैं. अब रवि किशन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है
मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर आने के बाद, इसकी स्टारकास्ट की फीस के चर्चे होने लगे हैं. इसमें कालीन भैया ने गुड्डू पंडित और मुन्ना भइया, यानी पंकज त्रिपाठी ने बाकी एक्टर्स को पीछे छोड़ डाला है. आप भी जानें सभी एक्टर्स ने अपने रोल के लिए कितनी फीस ली है.