scorecardresearch
 

UGC और ब्राह्मण के मुद्दे पर ब्रजेश पाठक बोले-'सनातन संस्कृति चरम पर, छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे'

पंचायत आजतक: अयोध्या' कार्यक्रम के मंच से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूजीसी विवाद पर छात्रों का अहित न होने देने की गारंटी दी. इसके साथ ही उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में सनातन संस्कृति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंची है.

Advertisement
X
आजतक पंचायत अयोध्या के मंच पर यूपी डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक (Photo-ITG)
आजतक पंचायत अयोध्या के मंच पर यूपी डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक (Photo-ITG)

अयोध्या की पावन भूमि पर एक तरफ आस्था और भव्यता का अलौकिक समागम है, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की सियासत में भावी रणनीति और विकास का घमासान के बीच आजतक पंचायत के मंच पर  यूपी सरकार के डिप्टीसीएम बृजेश पाठक शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. 

उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने यूजीसी विवाद से लेकर प्रदेश के सियासी समीकरणों और सनातन संस्कृति पर बेबाकी से अपनी बात रखी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'पीडीए' (PDA) नैरेटिव और पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए पाठक ने स्पष्ट किया कि बीजेपी की सरकार में सर्व समाज का विकास हो रहा है.

 यूजीसी विवाद और छात्रों का हित पर बोले डिप्टीसीएम

यूजीसी (UGC) से जुड़े मुद्दे और केंद्र सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दिए गए रुख पर बोलते हुए डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण इस पर सीधी टिप्पणी उचित नहीं है, हालांकि, छात्रों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा, हमारी सरकार सर्व समाज के छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है. 

ब्रजेश पाठक ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से गारंटी देता हूं कि प्रदेश के किसी भी छात्र का रत्ती भर भी अहित नहीं होने दिया जाएगा. 23 अगस्त 2026 को 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत और केंद्र तक उनकी बात पहुंचाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में सरकार हर वर्ग की ग्रीवेंस (शिकायतें) सुनती है और समाधान करती है. 

Advertisement

ब्राह्मण समाज की नारजगी पर बोले ब्रजेठ पाठक

ब्राह्मण समाज की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज पूरी तरह से एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि  योगी जी के नेतृत्व में हम सनातन संस्कृति को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने में सफल हुए हैं. भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और विंध्याचल में मां का दरबार इसका सीधा प्रमाण हैं. 

डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाज यही चाहता है कि हमारी सनातन संस्कृति आगे बढ़े, और मोदी-योगी सरकार ने जो काम किए हैं, वह पूर्व की सरकारों में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था. 

कारसेवकों पर गोलीबारी और सपा पर तीखा हमला

सपा के पीडीए (PDA) कार्ड और विपक्षी राजनीति पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में निहत्थे कारसेवकों पर किन लोगों ने गोलियाँ चलवाई थीं, इसे हिंदुस्तान के लोग और सनातन समाज कभी नहीं भूलेंगे और न कभी माफ करेंगे.

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि समाजवादी पार्टी अपने नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रही है? विपक्षी दल केवल जातिगत और मुस्लिम तुष्टिकरण का दायरा बनाने में लगे हुए हैं.

'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का अंत-ब्रजेश पाठक

Advertisement

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. कानून व्यवस्था, मतदाता सूची और विकास के मुद्दों पर बेबाकी से रखते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गुंडाराज और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का दौर खत्म हो चुका है और राज्य भयमुक्त हो गया है.

सपा पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. पाठक ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में उत्तर प्रदेश भयमुक्त हुआ है और आज रात 12 बजे भी बेटियां व व्यापारी सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं. एक भी माफिया लिस्टेड गिरोह मेरे पास सक्रिय होने की सूचना नहीं है. माफिया जेल में सड़ रहे हैं या अपने ठिकाने लग गए हैं. 

मतदाता सूची संशोधन पर विपक्ष को जवाब

मतदाता सूची से नाम कटने के आरोपों और विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए उन्होंने इसे महज एक 'फेस सेविंग' रणनीति बताया. उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम कटा है, तो हंगामा करने या दिल्ली में प्रदर्शन करने के बजाय फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाना चाहिए. 

डिप्टीसीएम ने कहा कि जितनी ऊर्जा आपने दिल्ली में प्रदर्शन में खर्च की, उतनी जनता के पास जाकर फॉर्म इकट्ठा कराकर भरवाने में लगाते.

Advertisement

सपा पर तुष्टिकरण का डिप्टीसीएम ने लगया आरोप

सपा के पीडीए (PDA) नैरेटिव और परिवारवाद पर तीखा प्रहार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नाम पर वोट क्यों नहीं मांगती? क्या परिवार के लोगों के अलावा यादव समाज के दूसरे लोग सांसद/विधायक बनने का हक नहीं रखते?"

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाने वाले लोग और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दल कभी सनातन समाज का भला नहीं सोच सकते. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए असल में 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' या 'पापी, धोखेबाज और अपराधियों' का समूह है.

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर डिप्टीसीएम तंज

अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते! अब ट्रेन छूट गई है, तुम घर जाओ. इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आओ, कलावा बांधो, तिलक लगाओ, रामनामी पहनो और राम-राम करो, कम से कम बुद्धि ठीक होगी और देश का कल्याण होगा.

सपा के 'पीडीए' पर पाठक का तीखा पलटवार

सपा के पीडीए (PDA) फॉर्मूले को आड़े हाथों लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेठ पाठक ने कहा कि यह पीडीए, परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है. दूसरे शब्दों में कहें तो यह पापी, धोखेबाज और अपराधियों का एक समूह है.  उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियाँ केवल परिवार और पुश्तैनी राजनीति के सहारे चलती हैं, जबकि जनता सब जानती है.

Advertisement

 आज प्रदेश में सनातन संस्कृति और विकास

सनातन संस्कृति और अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व कल्याण की भावना के साथ काम करती है। उन्होंने चुनौती दी कि विपक्षी दल अपने कार्यकाल के कर्मों और विकास कार्यों पर जनता के बीच आकर वोट मांगें, सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.,

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement