छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व आज 7 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, अभ्यंग स्नान और यमराज के नाम दीपदान का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि यम दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. वहीं, नरकासुर वध की कथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है. जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि.