scorecardresearch
 
यूजीसी: आतंकवाद के एजेंडे को बढ़ाने वाली सामग्री से बचें

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने अपने एक सिफारिश में कहा है कि विश्वविद्यालयों के तहत आने वाले संचार एवं पत्रकारिता के सभी विभागों को एक ऐसी मीडिया नीति को प्रोत्साहित करना चाहिए जो आतंकवाद के एजेंडा को आगे बढ़ाने वाली सामग्री से बचती हो.

Advertisement
X
UGC Building

यूजीसी ने सभी कुलपतियों को लिखे एक पत्र में कहा, जनसंचार एवं पत्रकारिता की शिक्षा देने वाले संस्थानों को इससे अवगत कराये जाने की जरूरत है कि वे ऐसे तत्वों से बचें जो आतंकवाद के एजेंडा को आगे बढ़ा सकते हैं. यूजीसी की यह सिफारिश आतंकवाद से मुकाबले पर प्रशासनिक सुधार आयोग की आठवीं रिपोर्ट के अनुरूप है.

यूजीसी ने एक अलग पत्र में देशभर के संस्थानों से कहा कि वे अपने पाठ्यक्रमों में जनसंहार के हथियार, निरस्त्रीकरण और रसायन शास्त्र के शांतिपूर्ण इस्तेमाल जैसे पाठ्य मुद्दों को शामिल करें क्योंकि स्टूडेंट्स मोटे तौर पर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संधियों के बारे में अनभिग्य हैं.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Advertisement