scorecardresearch
 

आ गया इनाम लेने का टाइम! CM योगी इस दिन देंगे यूपी और CBSE बोर्ड टॉपर्स को तोहफा

यूपी और CBSE बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 1 जून को सम्मानित करेगी. हर छात्र को एक-एक लाख रुपये के साथ टैबलेट और मेडल दिया जाएगा. 

Advertisement
X
UP और CBSE बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा इनाम.
UP और CBSE बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा इनाम.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी और CBSE बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करेंगे. इसके लिए पूरी तैयारी पूरी हो गई है. इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे. इस प्रोग्राम में यूपी, सीबीएसई, सीआईएससीई और संस्कृत बोर्ड के कुल 223 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा. छात्रों को एक लाख रुपये कैश, टैबलेटल, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ ही जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 1 जून, 2026 को सम्मानित किया जाएगा. 

राज्य स्तर पर भी होगा सम्मान 

वहीं, राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र शामिल होंगे. हाईस्कूल के 115 और इंटरमीडिएट के 23 मेधावियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा. इसके अलावा संस्कृत बोर्ड के 21, सीआईएससीई बोर्ड के 33 और सीबीएसई बोर्ड के 31 छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा. सभी चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. 

जिले लेवल पर भी मिलेगा सम्मान

वहीं, इसका फायदा जिला लेवल पर टॉप किए छात्रों को भी मिलेगा. इनपर भी इनाम की बारिश होगी. यूपी के सभी 75 जिलों में भी अलग से सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि जिले के कुल 1,459 मेधावी छात्रों को इसके लिए चुना गया है. इन सभी को 21 हजार रुपये, मेडल और सम्मान पत्र दिए जाएंगे.

Advertisement

किताबों पढ़ने वालों को भी मिलेगा इनाम 

एक खास पहल की शुरुआत भी की गई है. इस तहत यूपी के सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में अब बच्चों को किताबों और अखबार पढ़ने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में स्कूल की लाइब्रेरी से सबसे अधिक किताबें पढ़ने वाले छात्रों को ये खास पुरस्कार दिया जाएगा. ऐसे बच्चों को चैंपियन रीडर कहलाएंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement