यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा
भारत में, बोर्ड परीक्षा 10वीं कक्षा की शिक्षा के अंत में आयोजित की जाने वाली सार्वजनिक परीक्षाओं को संदर्भित करती है.
बोर्ड की स्थापना वर्ष 1921 में संयुक्त प्रांत विधान परिषद के एक अधिनियम द्वारा प्रयागराज में की गई थी. इसने 1923 में अपनी पहली परीक्षा आयोजित की. यह बोर्ड भारत में एक है, जिसने शुरू से ही परीक्षा की 10 + 2 प्रणाली को अपनाया था. 10 साल की शिक्षा के बाद पहली सार्वजनिक परीक्षा हाई स्कूल परीक्षा होती है और 10+2 चरण के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा होती है. 1923 से पहले, प्रयागराज विश्वविद्यालय इन दोनों परीक्षाओं का परीक्षण निकाय था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को एक प्रेरक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सफल छात्रों को बधाई दी और असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह दी. सीएम ने महान विभूतियों एडिसन और रामानुजन के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाएं और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें.
यूपी बोर्ड 2026 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 छात्र पास हुए हैं. इस बीच साल 2024 की टॉपर प्राची निगम की चर्चा एक बार और तेज हो गई है. प्राची ने 10वीं में 98.50 प्रतिशत हासिल कर टॉप किया था. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस साल 12वीं में उनके कितने नंबर आए हैं और वह क्या कर रही हैं?
UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड के करीब 53 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड ने आज 23 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटर के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं. प्रयागराज मुख्यालय से सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट जारी किया है. इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 97.60% सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया.
बरेली के एक पिता ने अपनी बेटियों को टॉपर बनाने के लिए घर का इकलौता टीवी तक खराब कर दिया. पिता का यह अनोखा त्याग तब सफल हुआ, जब यूपी बोर्ड रिजल्ट में उनकी बेटी नंदिनी ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की. एक ही स्कूल से 10 टॉपर आने से पूरे यूपी को चौंका दिया है.
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड से जुड़ी आरोपी रही खुशी दुबे ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं परीक्षा में 60.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है.
खट-खट करती बुनकरों की करघों की आवाज और पसीने से लथपथ किसान पिता की उम्मीदें... इसी माहौल के बीच बाराबंकी के एक छोटे से गांव की बेटी ने इतिहास रच दिया. अभावों की ऊबड़-खाबड़ राहों पर रोज़ 13 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचने वाली अनुष्का वर्मा आज पूरे उत्तर प्रदेश की टॉपर हैं. यह कहानी सिर्फ अंकों की नहीं, बल्कि एक बेटी के उस अटूट हौसले की है जिसने संसाधनों की कमी को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं में कशिश वर्मा ने तो 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया है. लेकिन बता दें कि दोनों टॉपर का एक-दूसरे से ताल्लुकात रखती हैं. कैसे चलिए जानते हैं.
UP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 घोषित. 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% स्टूडेंट्स पास. इंटर में शिखा वर्मा टॉपर रहीं. जानें कैसे चेक करें रिजल्ट और डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस दौरान बोर्ड में टॉप करने और फेल होने वाले छात्रों का पता चल गया है. इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 97.60% सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को क्या मिलेगा?
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 10वीं बोर्ड में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं, 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीण हुए हैं.
UPMSP UP Board 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल 12वीं में शिखा वर्मा टॉपर बनी हैं, यहां टॉपर लिस्ट और रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए aajtak.in के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
UPMSP UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार फिर यूपी बोर्ड दसवीं में छात्राओं ने झंडे गाड़े हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. सभी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
आज 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 फीचर एड किए गए हैं. इसका उद्देश्य मार्कशीट में ज्यादा सुरक्षित बनाना है. बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) में 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है, वहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में 33% अंक लाना अनिवार्य है. यदि छात्र पासिंग मार्क्स से 2-3 अंक पीछे रह जाता है तो ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं.
UP Board Result 2026: हर साल की तरह इस साल भी aajtak.in यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक से बचने के लिए अभी ये लिंक बुकमार्क करें.
UP Board Topper Student: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं 2026 का रिजल्ट आज जारी होना वाला है. लेकिन आज भी साल 2016 की सौम्या जैसे मार्क्स कोई नहीं ला पाया है. उन्होंने 10वीं में टॉप किया था जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. उस दौरान उन्होंने अपनी सफलता है मंत्र बताया था कि जितना भी पढ़ो ध्यान से पढ़ो. रिवीजन करते रहे ताकि पुरानी चीजें भूल न जाएं.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घड़ी करीब आ रही है. आधिकारिक सूचना के अनुसार यूपी बोर्ड रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी हो रहा है. आप upmsp.edu.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट मिलेगी. यहां पढ़ें ताजा अपडेट.
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू होगा. कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड का परिणाम आएगा. इस बार करीब 52 लाख छात्रों के पास स्कोरकार्ड देखने के लिए ये 3 स्मार्ट विकल्प होंगे.
यूपी बोर्ड का साल 2026 का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल जारी होगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से शाम 4 बजे घोषित होगा रिजल्ट. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th 12th Result 2026 Updates: बिहार बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. अब यूपी बोर्ड के छात्रों को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. यह रिजल्ट चार दिनों के भीतर किसी भी दिन आ सकता है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होगा और एसएमएस से भी चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड.
दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट इस हफ्ते कभी भी जारी हो सकता है. ऐसे में छात्र परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. अगर किसी कारण साइट स्लो हो जाता है, तो छात्र डिजीलॉकर पर भी जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.