यूपी बोर्ड रिजल्ट
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश (Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh) राज्य सरकार द्वारा प्रशासित स्वायत्त परीक्षा प्राधिकरण है. यह उत्तर प्रदेश की 10वीं की परीक्षा यानी माध्यमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा और 12वीं की परीक्षा यानी इंटर कॉलेज स्तर की परीक्षा का आयोजन करती है.
वर्तमान में इस बोर्ड को छात्रों की संख्या के मामले में एशिया के सबसे बड़े बोर्ड का टैग प्राप्त है (Asia's largest board). 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को क्रमशः हाई स्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा कहा जाता है. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रतिवर्ष एक साथ पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में आयोजित की जाती हैं. यूपी बोर्ड (UP Board) इन परीक्षाओं को आयोजित करने के साथ लगभग 61,00,000 छात्रों के परिणाम भी तैयार करता है. रिजल्ट मई या जून के पहले हफ्ते तक घोषित किया जाता है.
यूपी बोर्ड की स्थापना 1921 में इलाहाबाद में संयुक्त प्रांत विधान परिषद के एक अधिनियम (Act of United Provinces Legislative Council) के तहत की गई थी (Formation of Uttar Pradesh Boards). इसकी पहली परीक्षा 1923 में आयोजित की गई. यह बोर्ड भारत का पहला शिक्षा बोर्ड है, जिसने शुरू से ही परीक्षा की 10 + 2 प्रणाली को अपनाया था. 1923 से पहले, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इन दोनों परीक्षाओं को आयोजित करता था. उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय प्रयागराज में है (UP Board Headquarter in Prayagraj).
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे, जबकि कम्पार्टमेंट परीक्षा के अंतर्गत दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक विषय की परीक्षा देने के पात्र होंगे. इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है.
यूपी और CBSE बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 1 जून को सम्मानित करेगी. हर छात्र को एक-एक लाख रुपये के साथ टैबलेट और मेडल दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 2026 की मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं. इस बार कुल 80,933 छात्रों में से 55,788 पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 88.26% रहा. लड़कियों ने 94.30% पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.13% रहा.
जब बात आती है 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की तो छात्रों और अभिभावकों के बीच सबसे बड़ी बहस इसी बात पर होती है कि UP बोर्ड या CBSE? ऐतिहासिक रूप से UP बोर्ड को अपनी कठिन मार्किंग और बड़े सिलेबस के लिए जबकि CBSE को उसकी निरंतरता और उच्च स्कोरिंग के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आंकड़ों की तस्वीर काफी बदली है. हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट क्या कहता है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को एक प्रेरक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सफल छात्रों को बधाई दी और असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह दी. सीएम ने महान विभूतियों एडिसन और रामानुजन के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाएं और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें.
यूपी बोर्ड 2026 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 छात्र पास हुए हैं. इस बीच साल 2024 की टॉपर प्राची निगम की चर्चा एक बार और तेज हो गई है. प्राची ने 10वीं में 98.50 प्रतिशत हासिल कर टॉप किया था. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस साल 12वीं में उनके कितने नंबर आए हैं और वह क्या कर रही हैं?
UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड के करीब 53 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड ने आज 23 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटर के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं. प्रयागराज मुख्यालय से सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट जारी किया है. इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 97.60% सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया.
बरेली के एक पिता ने अपनी बेटियों को टॉपर बनाने के लिए घर का इकलौता टीवी तक खराब कर दिया. पिता का यह अनोखा त्याग तब सफल हुआ, जब यूपी बोर्ड रिजल्ट में उनकी बेटी नंदिनी ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की. एक ही स्कूल से 10 टॉपर आने से पूरे यूपी को चौंका दिया है.
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड से जुड़ी आरोपी रही खुशी दुबे ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं परीक्षा में 60.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है.
खट-खट करती बुनकरों की करघों की आवाज और पसीने से लथपथ किसान पिता की उम्मीदें... इसी माहौल के बीच बाराबंकी के एक छोटे से गांव की बेटी ने इतिहास रच दिया. अभावों की ऊबड़-खाबड़ राहों पर रोज़ 13 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचने वाली अनुष्का वर्मा आज पूरे उत्तर प्रदेश की टॉपर हैं. यह कहानी सिर्फ अंकों की नहीं, बल्कि एक बेटी के उस अटूट हौसले की है जिसने संसाधनों की कमी को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं में कशिश वर्मा ने तो 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया है. लेकिन बता दें कि दोनों टॉपर का एक-दूसरे से ताल्लुकात रखती हैं. कैसे चलिए जानते हैं.
UP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 घोषित. 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% स्टूडेंट्स पास. इंटर में शिखा वर्मा टॉपर रहीं. जानें कैसे चेक करें रिजल्ट और डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस दौरान बोर्ड में टॉप करने और फेल होने वाले छात्रों का पता चल गया है. इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 97.60% सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को क्या मिलेगा?
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 10वीं बोर्ड में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं, 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीण हुए हैं.
UPMSP UP Board 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल 12वीं में शिखा वर्मा टॉपर बनी हैं, यहां टॉपर लिस्ट और रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए aajtak.in के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
UPMSP UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार फिर यूपी बोर्ड दसवीं में छात्राओं ने झंडे गाड़े हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. सभी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
आज 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट में करीब 16 फीचर एड किए गए हैं. इसका उद्देश्य मार्कशीट में ज्यादा सुरक्षित बनाना है. बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए किए हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) में 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है, वहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में 33% अंक लाना अनिवार्य है. यदि छात्र पासिंग मार्क्स से 2-3 अंक पीछे रह जाता है तो ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं.
UP Board Result 2026: हर साल की तरह इस साल भी aajtak.in यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. भारी ट्रैफिक से बचने के लिए अभी ये लिंक बुकमार्क करें.
UP Board Topper Student: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं 2026 का रिजल्ट आज जारी होना वाला है. लेकिन आज भी साल 2016 की सौम्या जैसे मार्क्स कोई नहीं ला पाया है. उन्होंने 10वीं में टॉप किया था जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. उस दौरान उन्होंने अपनी सफलता है मंत्र बताया था कि जितना भी पढ़ो ध्यान से पढ़ो. रिवीजन करते रहे ताकि पुरानी चीजें भूल न जाएं.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घड़ी करीब आ रही है. आधिकारिक सूचना के अनुसार यूपी बोर्ड रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी हो रहा है. आप upmsp.edu.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट मिलेगी. यहां पढ़ें ताजा अपडेट.