scorecardresearch
 

युद्ध के साये में CBSE अलर्ट: बहरीन से UAE तक 10-12वीं के एग्जाम पोस्टपोन, 5 मार्च से आगे क्या होगा?

सीबीएसई ने रविवार को अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर यह जानकारी साझा की. बोर्ड की वेबसाइट पर जारी पीडीएफ नोटिस में लिखा है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्रों में कक्षा 10वीं और 12वीं की 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं. नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. 

Advertisement
X
मिडिल ईस्ट हिंसा के चलते CBSE बोर्ड एग्जाम टले, 10वीं-12वीं के छात्रों में हड़कंप (Photo: Getty)
मिडिल ईस्ट हिंसा के चलते CBSE बोर्ड एग्जाम टले, 10वीं-12वीं के छात्रों में हड़कंप (Photo: Getty)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में सोमवार 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं. क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने यह अहम फैसला लिया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि 2 मार्च की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी.

सीबीएसई ने रविवार को अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर यह जानकारी साझा की. बोर्ड की वेबसाइट पर जारी पीडीएफ नोटिस में लिखा है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्रों में कक्षा 10वीं और 12वीं की 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं. नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. 

बोर्ड ने आगे कहा कि 5 मार्च से शुरू होने वाली बाकी परीक्षाओं पर मंगलवार 3 मार्च को स्थिति का दोबारा आकलन किया जाएगा और उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा. यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा. इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं और उनके बच्चे सीबीएसई स्कूलों में पढ़ते हैं. 

Advertisement

परीक्षा स्थगित होने से इन छात्रों को राहत मिली है, लेकिन साथ ही अनिश्चितता भी बढ़ गई है. अभिभावक लगातार बोर्ड की वेबसाइट चेक कर रहे हैं. गौरतलब है कि सीबीएसई की साल 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू हुई थीं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और कक्षा 12वीं की 10 अप्रैल तक चलने वाली थीं. मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में तनाव बढ़ने के बाद कई स्कूलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. कुछ जगहों पर पहले से ही फेक सर्कुलर वायरल हो रहे थे, जिनमें पूरी परीक्षाएं रद्द करने की अफवाह फैलाई जा रही थी. 

सीबीएसई ने साफ किया कि केवल 2 मार्च की परीक्षाएं टाली गई हैं, बाकी पर विचार चल रहा है. छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. एक अभिभावक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बच्चे पहले से ही तनाव में थे. अब कम से कम परीक्षा का डर तो टला. बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नियमित अपडेट देखते रहें और किसी भी फेक खबर पर ध्यान न दें.यह फैसला मिडिल ईस्ट में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए राहत भरा है, लेकिन बोर्ड को अब जल्द से जल्द नई डेटशीट जारी करनी होगी ताकि छात्रों की पढ़ाई और आगे की प्लानिंग प्रभावित न हो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement