scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Jio IPO Listing: देश के सबसे बड़े IPO की लिस्टिंग, बस कुछ देर बाकी, फिर निवेशकों को तगड़ी कमाई

आज शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग
  • 1/6

देश के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ का मार्केट डेब्यू (India's Biggest IPO Listing) होने वाला है. जी हां, अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बस कुछ देर में सुबह 10 बजे शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. Jio Platforms IPO को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ये लिस्टिंग पर पैसे लगाने वालों को तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. आइए कैलकुलेशन से समझते हैं कि अंबानी का आईपीओ कितनी कमाई कराएगा? (Photo: ITG)

भारत का सबसे बड़ा IPO
  • 2/6

भारत का सबसे बड़ा IPO
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, अब तक भारत के IPO इतिहास में पेश किया गया सबसे बड़ा इश्यू था. इसका साथ 30,213 करोड़ रुपये था. बीते 21 से 23 अक्टूबर तक खुले इस Jio Platforms IPO के जरिए कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए थे और इनका प्राइस बैंड 1065-1119 रुपये तय किया गया था. (Photo: ITG)

निवेशकों का मिला तगड़ा रिस्पांस
  • 3/6

निवेशकों का मिला तगड़ा रिस्पांस
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को ओपनिंग के साथ ही निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था. इससे पहले एंकर निवेशकों ने भी पैसों की बारिश की थी और 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं. Billionaire Mukesh Ambani का आईपीओ कुल मिलाकर करीब 22 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था. इसमें क्यूआईबी कैटेगरी को सबसे अधिक 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जबकि रिटेल कैटेगरी 2.76 गुना भरी थी. (Photo: ITG)

Advertisement
एक नहीं कई रिकॉर्ड IPO के नाम  
  • 4/6

एक नहीं कई रिकॉर्ड IPO के नाम  
Jio Platforms IPO ने खुलने के साथ ही रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया. इसमें सबसे खास ये रहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए कुल 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं और ओपनिंग के साथ ही महज 100 मिनट में फुल सब्सक्राइब होकर इसने इतिहास रच दिया था. अब लिस्टिंग के साथ भी ये रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है, क्योंकि Jio Platforms Share बाजार में लिस्ट होते ही ये Reliance Industries के बाद मार्केट कैप के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है. (Photo: ITG)

BSE-NSE में होगी आईपीओ की लिस्टिंग 
  • 5/6

BSE-NSE में होगी आईपीओ की लिस्टिंग 
सिर्फ फ्रेश शेयरों के साथ लॉन्च किया गया मुकेश अंबानी की कंपनी का ये आईपीओ बुधवार को सुबह 10 बजे शेयर मार्केट डेब्यू करने वाला है. Jio Platforms Shares की लिस्टिंग शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स पर होगी. यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे. (Photo: ITG)

निवेशकों की होगी कितनी कमाई? 
  • 6/6

निवेशकों की होगी कितनी कमाई? 
अब बताते हैं कि शेयर बाजार में लिस्ट होते ही जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अपने निवेशकों को कितनी कमाई करा सकता है? तो इसके ग्रे-मार्केट प्रीमियम के आधार पर ये अंदाजा साफ लगता है. स्टॉक मार्केट लिस्टिंग से ऐन पहले Jio Platforms GMP 22.10% चल रहा है और इस हिसाब से हर एक शेयर पर 247 रुपये की बढ़त दर्शा रहा है. इस अनुमानित प्रीमियम पर अगर अपर प्राइस बैंड की तुलना में 1366 रुपये पर इसके शेयर लिस्ट होते हैं, तो फिर हर एक लॉट पर निवेशक झटके में करीब 3000 रुपये छाप लेंगे. (Photo: ITG)

(नोट: शेयर बाजार या आईपीओ मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement