टी-20 क्रिकेट में जहां शतक लगाना भी बड़ी उपलब्धि माना जाता है, वहीं दिल्ली के युवा बल्लेबाज आर्यन शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से सबको हैरान कर दिया है. हाल ही में स्कूल क्रिकेट के एक मुकाबले में आर्यन ने 311 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
चौके-छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
स्कूल्स टोटल टी-20 लीग में दिल्ली के सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल की ओर से खेलते हुए आर्यन शर्मा ने इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल के खिलाफ सिर्फ 93 गेंदों में 334.41 की स्ट्राइक-रेट से 311 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 30 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें: 11 छक्के, 9 चौके और 113 रन... वेलिंगटन T20 मैच में अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गर्दा
आर्यन की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया. उनकी पारी की बदौलत सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
🚨TRIPLE CENTURY IN T20 CRICKET BY INDIAN BATTER🚨 🏏 311* Runs ⚡ 93 Balls 🔥 27 Fours 💪🏻 30 Sixes 🚀 334 Strike Rate Sumermal Jain School’s Aaryan Sharma smashed an unbelievable 311* off just 93 balls against Indraprastha World School in the Delhi Schools T20 League 💥😱 https://t.co/LUjA62ZtHl
— Richard Kettlebourogh Fans (@RichKettle07) October 26, 2026
390 रन का लक्ष्य नहीं बचा सका विरोधी टीम को
390 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की टीम दबाव में नजर आई. टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई.
इस तरह सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल ने यह मुकाबला 247 रन से जीत लिया. आर्यन की इस उपलब्धि ने स्कूल क्रिकेट में छिपी प्रतिभा को एक बार फिर सामने ला दिया है.