scorecardresearch
 

NEET अकेला नहीं, लीक होने की वजह से NTA की ये परीक्षाएं भी हो चुकी हैं रद्द

भारत की राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. गेस पेपर लीक के बाद अब नीट परीक्षा 2026 रद्द कर दी गई है. लेकिन ये पहली बार नहीं जब पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द हुई है. इसके पहले भी कई बार परीक्षाओं पर बादल गहराएं हैं. पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई बड़ी परीक्षाओं (NEET,CSIR-NET) के पेपर लीक होने और रद्द होने की घटनाओं ने न केवल करोड़ों छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जैसी संस्थाओं की साख को भी दांव पर लगा दिया है. 

Advertisement
X
नीट के अलावा NTA ने पेपर लीक की वजह से रद्द की परीक्षा.
नीट के अलावा NTA ने पेपर लीक की वजह से रद्द की परीक्षा.

देश के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने धांधली की पुष्टि होने के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की ओर से 100 से अधिक प्रश्नों के हूबहू मिलने की रिपोर्ट और टेलीग्राम समेत सोशल मीडिया पर गेस पेपर के नाम पर हुई नीलामी ने सिस्टम की पोल खोल दी है. यह केवल एक परीक्षा का रद्द होना नहीं है बल्कि देश की पूरी परीक्षा प्रणाली पर भरोसे का संकट हैं. लेकिन यह पहली बार नहीं है जब पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से परीक्षा में पेपर लीक की बात सामने आई है. 

UGC NET

जून 2024 में NTA ने देशभर में UGC NET की परीक्षा आयोजित की थी. लेकिन अभी छात्रों ने पेपर देकर चैन की सांस ली नहीं कि शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा धमाका कर दिया. साइबर क्राइम यूनिट से मिले इनपुट्स के आधार पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया. खबर थी कि पेपर पहले ही सर्कुलेट हो गया था. 

CSIR-NET 

UGC NET परीक्षा रद्द होने के कुछ ही दिनों बाद NTA ने CSIR-NET परीक्षा (जो 25-27 जून को होनी थी) को भी स्थगित कर दिया. आधिकारिक तौर पर इसे लॉजिस्टिक कारणों का नाम दिया गया, लेकिन जानकारों का मानना था कि NTA अपनी पूरी प्रणाली की समीक्षा कर रही थी ताकि एक और पेपर लीक न हो जाए. 

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - 2024 (NCET)

यह परीक्षा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के लिए आयोजित की गई थी. परीक्षा के दिन ही तकनीकी खामियों और खराब मैनेजमेंट के कारण इसे कई केंद्रों पर शुरू नहीं किया जा सका, जिसके बाद इसे स्थगित करना पड़ा. 

Advertisement

नीट 2026

3 मई 2026 को आयोजित हुई  NEET परीक्षा को भी भारी विरोध और जांच एजेंसियों के इनपुट के बाद रद्द कर दिया गया है. गेस पेपर के लीक होने के बाद कई जगहों पर विरोध चल रहा था जिसके बाद से यह फैसला लिया गया है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement