scorecardresearch
 

पाकिस्तान ने किया फतह-4 मिसाइल का सफल टेस्ट, दिल्ली समेत रेंज में ये शहर

पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल की रेंज 750 KM है, जो दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना, जम्मू समेत कई भारतीय शहरों को अपनी पहुंच में रखती है.

Advertisement
X
पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. (Photo: Representative/Getty)
पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. (Photo: Representative/Getty)

पाकिस्तान ने गुरुवार को अपनी स्वदेशी फतह-4 ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल लंबी दूरी के टारगेटस् को हाई प्रेसिशन के साथ निशाना बनाने में सक्षम है. पाकिस्तानी सेना ने इसे अपनी परंपरागत क्षमता बढ़ाने के लिए विकसित किया है.

फतह-4 पाकिस्तान की आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड द्वारा विकसित एक ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल है. इसमें एडवांस्ड एवियोनिक्स और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगे हैं. यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ती है, जिससे दुश्मन के रडार को चकमा देना आसान हो जाता है.
 
पाकिस्तान का दावा है कि यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को बहुत सटीकता से मार सकती है. हाल के परीक्षण का मकसद सैनिकों की क्षमता बढ़ाना और मिसाइल के विभिन्न हिस्सों की तकनीकी जांच करना था.

यह भी पढ़ें: क्या ताइवान के लिए चीन से जंग लड़ेगा अमेरिका, जानिए कितना तैयार है?

मिसाइल की रेंज और क्षमता

फतह-4 की रेंज 750 किलोमीटर है. यह मिसाइल 750 किमी दूर तक सटीक हमला कर सकती है. इसमें 330 किलोग्राम वजन का वॉरहेड लगाया जा सकता है. यह मिसाइल टेरेन-हगिंग (जमीन के करीब उड़ने) तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे इसे पकड़ना मुश्किल होता है.

Advertisement

भारतीय शहरों पर खतरा

750 किलोमीटर की रेंज को देखते हुए पाकिस्तान के सीमा क्षेत्रों (जैसे लाहौर, सियालकोट आदि) से लॉन्च किए जाने पर प्रमुख भारतीय शहर इस मिसाइल की पहुंच में आ सकते हैं...

  • पंजाब: अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा
  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
  • हरियाणा: हिसार, सिरसा, अंबाला, हिसार
  • दिल्ली-NCR: दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद (लगभग 450-550 किमी)
  • राजस्थान: श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर (कुछ हिस्से)
  • उत्तर प्रदेश: लखनऊ (करीब 700-750 किमी), आगरा, मेरठ
  • मध्य प्रदेश: कुछ उत्तरी हिस्से
  • हिमाचल प्रदेश: कुछ क्षेत्र

यह भी पढ़ें: आग उगलने वाली मई में ऐसा तूफान क्यों, क्या ये मौसम का न्यू नॉर्मल है?

Pakistan Fatah-4 test

पाकिस्तान की फतह सीरीज

फतह सीरीज पाकिस्तान की कन्वेंशनल (गैर-परमाणु) मिसाइलों की सीरीज है... 

  • Fatah-1: 140-150 किमी
  • Fatah-2: 290-400 किमी
  • Fatah-4: 750 किमी

यह सीरीज पाकिस्तान को लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता देती है. पाकिस्तान इसे स्वदेशी बताता है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें चीन की तकनीकी मदद शामिल हो सकती है.

यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी है. पिछले महीने फतह-3 का भी परीक्षण किया गया था. सितंबर 2025 में भी फतह-4 का परीक्षण हुआ था.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते आ रहा है एस्टेरॉयड, चांद से भी कम दूरी से निकलेगा... गिरा तो पूरा शहर खत्महंतावायरस पीड़ित को

Advertisement

भारत के लिए क्या मायने रखता है?

फतह-4 जैसी मिसाइल पाकिस्तान की स्ट्राइक क्षमता को बढ़ाती है. भारत के कई बड़े शहर, सैन्य ठिकाने और हवाई अड्डे इसकी रेंज में आ जाते हैं. भारत पहले से ही अपनी मिसाइल डिफेंस सिस्टम (जैसे S-400, Akash, Barak-8) को मजबूत कर रहा है. 

फतह-4 का सफल परीक्षण पाकिस्तान की बढ़ती मिसाइल क्षमता को दिखाता है. 750 KM की रेंज इसे भारत के लिए एक गंभीर चुनौती बनाती है. हालांकि भारत की सेना भी लंबी दूरी की ब्रह्मोस, अग्नि और अन्य मिसाइलों से लैस है. दोनों देशों के बीच मिसाइल दौड़ तेज होती जा रही है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement