scorecardresearch
 

इजरायल पर तीन ओर से भयंकर जवाबी हमला, ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हूती-हिज्बुल्लाह ने भी मोर्चा खोला

ईरान-इजरायल में जंग शुरू हो गई है. इस समय दोनों देशों के बीच भीषण जंग चल रही है. ईरान ने इजरायल पर भयंकर जवाबी हमला किया है. ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं. 

Advertisement
X
ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया है. (Photo: X/wolfbrief)
ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया है. (Photo: X/wolfbrief)

ईरान-इजरायल में जंग शुरू हो गई है. इस समय दोनों देशों के बीच भीषण जंग चल रही है. ईरान ने इजरायल पर भयंकर जवाबी हमला किया है. ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं. इजरायल की आर्मी IDF ने कहा है कि ईरान से इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है. 

इजरायल के जो शहर ईरानी मिसाइलों की जद में आए हैं उनमें येरुशलम, हाइफा और शेफेल्लाह जैसे शहर हैं. येरुशलम में इस वक्त सायरन बज रहा है. लोगों को बम शेल्टर में जाने को कहा गया है.

इस बीच ताजा खबर यह है कि ईरान ने दूसरी बार इजरायल की ओर मिसाइलों ंकी एक खेप भेजी है. इजरायल अपनी पूरी क्षमता के साथ इन ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर रहा है. 

ईरान की आर्मी IRGC ने कहा है कि इजरायल पर ड्रोन मिसाइल हमलों की पहली लहर अभी अभी पूरी हुई है. हालांकि IRGC ने अभी नुकसान का कोई दावा नहीं किया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजरायल में कई धमाके की आवाज सुनी गई है. इजरायल ने अपने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है. इज़राइल ने पूरे देश में नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है. पूरे इज़रायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षित स्थानों (बॉम्ब शेल्टर) के पास रहें. 

Advertisement

कुछ समय पहले IDF ने ईरान से इज़रा/ल की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की थी. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंसिव सिस्टम काम कर रहे हैं. पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर सावधानी के लिए निर्देश भेजे हैं. 

ईरान की ओर से आए मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए इजरायल का डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट हो गया है. 

इजरायल की मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सर्विस का कहना है कि उत्तरी इज़राइल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. कम से कम दो मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक के खुले इलाके में गिरने की खबर है. IDF का कहना है कि उसने ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलों का एक और लॉन्च डिटेक्ट किया है.

IDF का कहना है कि उसने ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलों का एक और लॉन्च डिटेक्ट किया है. इजरायली सरकार ने कहा है कि जिन इज़राइलियों को अलर्ट मिलता है, उन्हें बम शेल्टर में जाने का निर्देश दिया जाता है. 

बहरीन के अमेरिकी नवल बेस पर ईरान का हमला

इस बीच एक बड़ी खबर आई है, ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसैनिक बेस पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया है.

Advertisement

हूती-हिज्बुल्लाह ने भी ईरान के समर्थन में किया हमला

मध्य-पूर्व की इस जंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. अब इस जंग में ईरान के समर्थन में हूती और हिज्बुल्लाह भी उतर आए हैं. यमन से हूतियों ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. वहीं लेबनान से आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया है. 

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में हमला किया है. 

लेबनान के PM ने कहा कि बेरूत किसी को भी देश को युद्ध में नहीं घसीटने देगा. उन्होंने आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह को चेतावनी दी है. लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ़ सलाम ने कहा है कि बेरूत किसी को भी देश को युद्ध में नहीं घसीटने देगा, इस चिंता के बीच कि आज सुबह ईरान में US-इज़राइली हमलों के बाद ईरान का लेबनानी प्रॉक्सी हिज़्बुल्लाह इज़राइल पर हमला करेगा. 

सलाम ने X पर लिखा, “मैं सभी लेबनानी लोगों से समझदारी और देशभक्ति से काम लेने की गुज़ारिश करता हूं, लेबनान के हितों को किसी भी दूसरी बात से ऊपर रखें.” “मैं दोहराता हूं कि हम किसी को भी देश को ऐसे एडवेंचर में नहीं घसीटने देंगे जिससे उसकी सुरक्षा और एकता को खतरा हो.”

ईरान पर अमेरिका इजरायल ने किया हमला 

इससे पहले ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमला किया है. तेहरान में कई जगहों पर जोरदार धमाके सुने गए और देखे गए. शहर के डाउनटाउन/सेंट्रल इलाकों में कम से कम 3-5 विस्फोट रिपोर्ट हुए, जिसके बाद आसमान में घना धुआं उठता दिखा.

Advertisement

 

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के ऑफिस/नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पास हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement