scorecardresearch
 
Advertisement
डिफेंस न्यूज

इजरायल ने लेबनान पर 10 मिनट में 160 बम गिराए, तस्वीरों में कैद तबाही का मंजर

Israel Strikes Lebanon
  • 1/12

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से दो हफ्ते का सीजफायर घोषित हुए सिर्फ एक दिन बीता था कि इजरायल ने लेबनान पर भारी हमले शुरू कर दिए. 8 अप्रैल 2026 को तेल अवीव ने सिर्फ 10 मिनट में 160 बम गिराए. 100 अलग-अलग टारगेट को निशाना बनाया. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 2/12

इजरायली सेना ने साफ कहा कि यह सीजफायर केवल ईरान तक सीमित है. लेबनान और बेरूत इसमें शामिल नहीं हैं. इसलिए हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी रखे जा रहे हैं. Photo: AFP

Israel Strikes Lebanon
  • 3/12

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीजफायर की घोषणा करते हुए कहा था कि यह हर जगह लागू होगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत साफ कर दिया कि सीजफायर केवल ईरान के साथ है. Photo: Reuters

Advertisement
Israel Strikes Lebanon
  • 4/12

लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगेगी. इजरायल का कहना है कि हिज्बुल्लाह अभी भी इजरायल के लिए खतरा है, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए हमले जारी रखेगा. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 5/12

इजरायली वायुसेना ने लेबनान के दक्षिणी इलाकों, बेरूत के आसपास और बेकाबी घाटी में एक साथ हमले किए. सिर्फ 10 मिनट में इतने बम गिराना दिखाता है कि इजरायल ने पहले से ही पूरा प्लान तैयार रखा था. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 6/12

इजरायल ने दावा किया कि इन हमलों में हिज्बुल्लाह के हथियार भंडार, रॉकेट लॉन्चर और कमांडरों के ठिकाने नष्ट कर दिए गए. लेबनान की सरकार ने इसे बर्बर हमला बताया और कहा कि सीजफायर के बावजूद इजरायल शांति नहीं चाहता. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 7/12

ईरान अब मुश्किल में फंस गया है. अगर वह सीजफायर तोड़ता है तो अमेरिका के साथ फिर से तनाव बढ़ सकता है. लेकिन अगर चुप रहता है तो अपना सबसे करीबी सहयोगी हिज्बुल्लाह लेबनान में कमजोर होता जाएगा. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 8/12

ईरान ने पहले ही कह दिया था कि लेबनान को सीजफायर से बाहर रखना स्वीकार नहीं है. अब ईरान को फैसला करना है – या तो खुद की सुरक्षा बचाए या लेबनान में हिज्बुल्लाह की मदद करे. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 9/12

अब इजरायल के हमलों से पाकिस्तान की डिप्लोमेसी पर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान ने कहा था कि सीजफायर पूरे क्षेत्र में शांति लाएगा, लेकिन इजरायल ने उसे सिर्फ ईरान तक सीमित रख दिया. इससे पाकिस्तान की छवि पर असर पड़ रहा है. Photo: AP

Advertisement
Israel Strikes Lebanon
  • 10/12

लेबनान में पहले से ही आर्थिक संकट चल रहा है. इन नए हमलों से वहां और तबाही मची है. हिज्बुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो पूरा मध्य पूर्व फिर से आग की लपटों में घिर सकता है. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 11/12

अभी 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की बातचीत होनी है. लेकिन लेबनान का मुद्दा सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है. अगर इजरायल के हमले जारी रहे तो सीजफायर टूट सकता है. Photo: AP

Israel Strikes Lebanon
  • 12/12

पूरी दुनिया इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है क्योंकि इससे न सिर्फ मध्य पूर्व की शांति, बल्कि वैश्विक तेल की कीमतें और सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है. Photo: AP

Advertisement
Advertisement