scorecardresearch
 

फोन रिचार्ज, दवा का झांसा और गैंगरेप... पुलिस ने 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार के नालंदा जिले में 35 वर्षीय विधवा महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां चंडी थाना पुलिस ने इस शर्मनाक वारदात के महज छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पढ़ें इस घटनाक्रम की पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया (फोटो-ITG)

बिहार के नालंदा जिले में एक 35 वर्षीय विधवा महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां तीन आरोपियों ने महिला को झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता नगरनौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं.

नालंदा के थाना चंडी क्षेत्र में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी पहचान एक महिला के माध्यम से विकास गोप नाम के व्यक्ति से हुई थी. उसी विकास ने उन्हें फोन रिचार्ज कराने और दवा दिलाने का झांसा दिया. 30 जून की शाम उसने महिला को रामपुर हॉल्ट के पास बुलाया. वहां पहुंचने के बाद विकास महिला को बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया.

महिला का आरोप है कि सुनसान जगह पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन रेप किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया और घटना के बाद धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा. आरोपियों की धमकी के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास जाकर पूरी घटना की जानकारी दी.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया. पुलिस ने छापेमारी कर घटना के महज छह घंटे के भीतर एक के बाद एक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी बगहा निवासी विकास कुमार, नीतीश कुमार और शैलेश कुमार के रूप में हुई है.

चंडी थाने के इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष अखिलेश झा के नेतृत्व में गठित टीम में कांस्टेबल छोटेलाल पासवान और आरक्षी सत्यनारायण दास भी शामिल थे. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है. वहीं, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement