नालंदा
नालंदा (Nalanda) जिला भारत में बिहार राज्य (Bihar) का एक जिला है. बिहारशरीफ (Bihar Sharif) इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. इस जिले के मध्य से फाल्गु, मोहने, जिरयान और कुंभरी नदियां बहती हैं (Nalanda Rivers). जिला पटना डिवीजन का एक हिस्सा है. जिले की अधिकांश भूमि इंडो गंगेटिक प्लेन (Indo Gangetic plane) की उपजाऊ भूमि है. सुदूर दक्षिण में राजगीर (Hills of Rajgir) की पहाड़ियां हैं. इस जिले का क्षेत्रफल 2,355 वर्ग किलोमीटर है (Nalanda Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक नालंदा की जनसंख्या (Nalanda Population) 28.78 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,222 लोग रहते हैं (Nalanda Density).
कृषि अर्थव्यवस्था इस राज्य की रीढ़ है, जिसमें अधिकांश आबादी कृषि में लगी हुई है. चावल, गेहूं, मक्का, दालें, आलू, फल और सब्जियां यहां की प्रमुख फसलें हैं. तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस (Defence Minister George Fernandes) द्वारा नालंदा में तोपखाने के गोले बनाने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा 41 भारतीय आयुध कारखानों में से एक, यहां भी स्थापित किया गया है. नालंदा के हरनौत ब्लॉक में रेलवे कोच रखरखाव संयंत्र भी है (Nalanda Economy).
पर्यटन के लिए यहां सैनानियों का आवागमन लगा रहता है. नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University), राजगीर और पावापुरी के खंडहरों को देखने लाखों लोग आते हैं. मगध साम्राज्य की पहली राजधानी राजगीर थी. बुद्ध (Buddha) ने इस स्थान पर वर्षों तक अपना समय बिताया था. पांच पहाड़ियों से घिरे इस मंदिर से मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं. पावापुरी, महावीर (Mahavir) का निर्वाण स्थान है जो जैनियों का पवित्र स्थान है (Nalanda Tourist Places).
नालंदा के परासी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और सीढ़ी से गिरने की अफवाह फैलाई. मृतका के पिता ने दामाद पर पहले से प्रताड़ना और पैसों की मांग का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
बिहार के नालंदा में सरेआम महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया था. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. भीड़ और अव्यवस्था से मंदिर परिसर में हादसा हुआ. पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा ऑडिट कराने का फैसला किया है.
नालंदा के अजयपुर गांव में तीन युवकों ने एक विवाहित महिला के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला की चीख-पुकार सुन गांववासी पहुंचे तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन बदमाशों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
भगदड़ में सहेली की मौत पर फूट-फूटकर रोईं महिला, Video.
लोग सिर्फ युद्ध में नहीं मारे जाते, वो कहीं भी मारे जा सकते हैं. एक तरफ अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जंग में सब कुछ तबाह हो रहा है, लोगों की जान जा रही है, उस युद्ध क्षेत्र में जिंदा बचे रहना और जिंदा निकल आना आसान नहीं है. क्योंकि युद्ध क्षेत्र में मौत तांडव करती है. लेकिन मौत सिर्फ युद्ध क्षेत्र में तांडव नहीं करती वो अपना समय और स्थान कहीं भी चुन लेती है. ऐसा ही स्थान उसने चुना बिहार के नालंदा में, बैसाख का अंतिम दिन दर्द, दुख और तकलीफ लेकर आया, नालंदा के प्रसिद्ध शीतला मंदिर में लोगों का सैलाब उमड़ा था, लोग लंबी आयु की कामना लिए हुए पहुंचे थे. हजारों की भीड़ थी, अचानक भगदड़ मची जिसमें 9 लोगों की जान चली गई, इनमें 8 महिलाएं थीं और 1 पुरुष.
बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य श्रद्धालु जख्मी बताए जा रहे हैं. हादसे के बारे में चश्मदीद ने बताया कि एक साथ इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि मंदिर में अंदर घुसने तक की जगह नहीं बची. देखें वीडियो.
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान मची भगड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं.
शीतला मंदिर में अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए और मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद नहीं थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दर्शन करने के लिए लोग एक-दूसरे पर सवार होने लगे.
नालंदा के मघड़ा में स्थित शीतला माई मंदिर में चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी, जिससे भगदड में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए. मंदिर का इतिहास प्राचीन है और यह देवी शीतला को समर्पित है, जो बच्चों की सुरक्षा और सफाई की देवी मानी जाती हैं.
बिहार के नालंदा में एक मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 8 लोगों की मौत की खबर है. अन्य श्रद्धालु भी जख्मी बताए जा रहे हैं. शीतला मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, जिस बीच ये हादसा हुआ. हादसे के वक्त हुआ क्या था? देखें चश्मदीद महिलाएं क्या बोलीं.
बिहार के नालंदा में एक मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 8 लोगों की मौत की खबर है. ये हादसा नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुआ है. वहां शीतला मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. जानकारी के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस घटना में कई अन्य श्रद्धालुओं के जख्मी होने की भी खबर है.
बिहार के राजगीर में पहाड़ियों की गोद में बसा वीरायतन संग्रहालय जैन विरासत की अनोखी झलक पेश करता है. मूर्तियों से लेकर इतिहास तक, जानिए क्यों राजगीर की सैर में इस जगह का खास महत्व है.
राजगीर जिले में घूमने आए चार पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सभी का शव एक धर्मशाला में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बिहार में जल्द ही डिफेंस कॉरिडोर बनेगा. इसमें बारूद, तोप के गोले, AK-203 राइफल, ड्रोन, बुलेटप्रूफ जैकेट बनेंगे. गया, नालंदा, रोहतास, औरंगाबाद जैसे जिलों में बड़े प्लांट आएंगे. 5-7 लाख सीधी नौकरियां मिलेंगी. बिहार अब हथियार भी बनाएगा.
बिहार की पहचान सिर्फ राजनीति या इतिहास तक सीमित नहीं है. इस राज्य में कुछ ऐसे दिलचस्प और कम जाने हुए पहलू हैं, जो इसे बाकी राज्यों से अलग बनाते हैं.
नालंदा का एक छोटा सा गांव आज देशभर में अपनी अनोखी कारीगरी के लिए चर्चा में है. यहां हर घर में बनते हैं मेलों में लगने वाले मजबूत झूले, जिन्हें देखकर इंजीनियर भी हैरान रह जाएं. लेकिन इन झूलों के पीछे छुपी है परंपरा, मेहनत और विरासत की दिलचस्प कहानी है, जो जानने लायक है.
नालंदा में पीएम मोदी के जनसभा के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामना स्वरूप भेंट करने के लिए मछलियां लाई. बिहार में मछली को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यह दृश्य न केवल सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक रहा, बल्कि जनता के प्रधानमंत्री के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है.
ऑक्सफोर्ड या हार्वर्ड की स्थापना से करीब 700 साल पहले बिहार की धरती पर ऐसी यूनिवर्सिटी थी जहां दुनिया के कोने-कोने से छात्र ज्ञान लेने आते थे. ये थी नालंदा यूनिवर्सिटी जो सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं थी. ये विचार, तर्क और दर्शन की प्रयोगशाला भी थी जहां गणित, खगोलशास्त्र, चिकित्सा, दर्शन, व्याकरण से लेकर मनोविज्ञान तक 64 विषय पढ़ाए जाते थे.
छठ घाट पर हुई अलग-अलग घटनाओं में बिहार में 11 लोगों की मौत हो गई. अकेले नालंदा जिले में ही छठ घाट पर डूबने से 7 लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं से परिजन दुखी हैं.
आज तक की इस खास रिपोर्ट में श्वेता सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से चुनावी समीकरण और जमीनी हकीकत बयां कर रही हैं. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बुनकर कमलेश कुमार ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, 'जब साड़ी का बाज़ार में दाम देखते हैं, तो माथा ठोकते हैं.' यह रिपोर्ट दिखाती है कि एक तरफ राजगीर में जू सफारी और गंगाजल आपूर्ति जैसी बड़ी योजनाओं से विकास की चमक है, तो वहीं दूसरी तरफ नेपुरा 'सिल्क विलेज' के बुनकर अपनी मेहनत का सही दाम न मिलने से हताश हैं.