scorecardresearch
 

Rule Change 1st July: LPG... आधार से EV पॉलिसी तक, 7वें महीने से ये 7 बड़े बदलाव, कल से होंगे लागू!

Rule Change From 1st July: कल से जुलाई महीने की शुरुआत होने जा रही है और पहली तारीख से एलपीजी रेट समेत देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर हर घर हर जेब पर दिखेगा.

Advertisement
X
कल से देश में लागू होने वाले हैं बड़े बदलाव. (Photo: ITG)
कल से देश में लागू होने वाले हैं बड़े बदलाव. (Photo: ITG)

आज जून का महीना खत्म होने वाला है और कई बड़े फाइनेंशियल बदलावों के साथ जुलाई महीने की शुरुआत होगी. इनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. 1 जुलाई से होने वाले इन बदलावों (Rule Change From 1st July) में घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर दिल्ली में ईवी पॉलिसी (Delhi EV Policy) समेत अन्य चेंज शामिल हैं. एलपीजी को लेकर एक नहीं बल्कि तीन नियम बदल रहे हैं. कुल मिलाकर 7वें महीने से देश में सात बड़े बदलाव होने वाले हैं. 

पहला बदलाव: LPG रेट से बुकिंग तक 
1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले नियमों में पहला नंबर एलपीजी का आता है. हर महीने की पहली तारीख लोगों की नजर LPG Cylinder Rate में होने वाले संशोधन पर रहती है. बीते दिनों मिडिल ईस्‍ट टेंशन के बीच LPG Price Hike का झटका लगा था. पिछले 1 जून को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 53.50 रुपये महंगा हुआ था, जिसके बाद 19 Kg LPG Cylinder Price In Delhi 3113.50 रुपये का हो गया था. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई थीं. युद्ध थमने के बाद इस बार इनकी कीमतों में कटौती की उम्मीद है.  

सिर्फ रेट चेंज ही नहीं, बल्कि एलपीजी से जुड़े अन्य नियम भी बदलेंगे. इनमें एलपीजी कनेक्‍शन होल्‍डर्स के लिए ई-केवाईसी वेरिफाई करना जरूरी है, जिसकी लॉस्‍ट डेट 30 जून है. इसे पूरा न करने पर आपका कनेक्‍शन काटा जा सकता है. वहीं ग्राहकों को दोबारा बुकिंग कराने से पहले शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का इंतजार करना पड़ता है. अब होर्मुज में परिचालन सामान्य होने के साथ उम्मीद है कि 1 जुलाई से यह अंतराल कम हो सकता है. 

Advertisement

LPG New Rule

दूसरा बदलाव: ATF की कीमतों में संशोधन
पहली जुलाई से दूसरा चेंज हवाई यात्रियों पर असर डालने वाला साबित हो सकता है दरअसल, तेल कंपनियां न सिर्फ एलपीजी की कीमतों में संशोधन (LPG Price Change) करती हैं, बल्कि एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम में भी बदलाव किया जाता है. इसकी कीमत में होने वाली बढ़ोतरी हवाई यात्रा के खर्च में इजाफा कर सकती है.

तीसरा बदलाव: Free Aadhaar Update
जुलाई का महीना आधार कार्ड होल्डर्स के लिए भी खास है, क्योंकि पहली तारीख से UIDAI आधार यूजर्स को राहत देने जा रहा है. Aadhaar Card पर आपकी ईमेल आईडी अपडेट नहीं है, तो 1 जुलाई से यह काम अब फ्री में होने वाला है. यूआईडीएआई आधार में ईमेल को अपडेट करने के लिए दिसंबर तक यानी 6 महीने के लिए फ्री सर्विस दे रहा है. इससे पहले इस काम को करने के लिए 75 रुपये का चार्ज लागू था.

चौथा बदलाव: दिल्ली में नई EV Policy
राजधानी दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों को रफ्तार देने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में नई ईवी पॉलिसी (Delhi New EV Policy) को मंजूरी मिल गई, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगी. नई  पॉलिसी 1 जुलाई से लागू हो सकती है. इसके तहत सरकार का प्लान अगले 4 सालों में करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने का है. इसके जरिए ईवी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होंगे. प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 100% रजिस्ट्रेशन टैक्स फ्री होगा. ये पॉलिसी आगामी 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी. 

Advertisement

Delhi New EV Policy

पांचवां बदलाव: कार खरीदना होगा महंगा 
1 जुलाई 2026 से कार खरीदारों को झटका लगने वाला है. KIA मोटर्स समेत कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही हैं. किआ ने अपनी कारों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, तो वहीं Tata Motors भी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और EV मॉडल्स की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है.

छठा बदलाव: HDFC क्रेडिट कार्ड
HDFC Bank Credit Card यूजर्स के लिए भी 1 जुलाई 2026 की तारीख बदलाव लेकर आ रही है. HDFC रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड यूजर्स को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की फ्री सर्विस जारी रखने के लिए तिमाही खर्च की नई लिमिट पूरी करनी होगी. ताजा संशोधन के मुताबिक, इस क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को अगली तिमाही में इस फ्री सर्विस का लाभ लेने के लिए पिछली तिमाही में मिनिमम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे.

Credit Card Rule Change

सातवां बदलाव: बैंकों में 12 दिन हॉलिडे
जुलाई के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं, तो फिर घर से निकलने से पहले RBI Bank Holiday List देखकर ही निकलें, क्योंकि July 2026 Bank Holidays पर नजर डालें, तो महीने के 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. रथ यात्रा, कांग और हरेला जैसे आयोजनों और पर्व के साथ ही दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा त्योहार रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों को जोड़कर ये हॉलिडे तय किए गए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement