मुंबई में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की अगुवाई में मुंबई में गर्जना मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता भी शामिल हुए. उद्धव ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बीजेपी का हथियार बताया और चुनाव आयोग पर निशाना साधा.