फ्रांस से इस वक्त अशांति और विरोध प्रदर्शन की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. देश के कई बड़े शहरों में हाई स्कूल के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है. इन आंदोलनों की मुख्य वजह स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की मांग है. छात्रों का कहना है कि सरकारी उदासीनता के कारण देश भर के स्कूलों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. क्लासरूम में क्षमता से अधिक छात्रों की भीड़ है, जिसके कारण पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है.