गर्मी का प्रकोप जारी है और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है. ऐसा में लोग ज्यादातर घरों में रहना पसंद कर रहे हैं और राहत के लिए जमकर कूलर-पंखा और AC-फ्रिज चला रहे हैं. इस बीच उन्हें बढ़े हुए बिजली बिल की टेंशन भी सता रही है. हालांकि, ऐसे लाखों लोग जिन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) का कनेक्शन लिया है और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिया है, वो बिल से बेफिक्र होकर चैन से ठंडक का एहसास ले रहे हैं, क्योंकि इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में 300 यूनिट फ्री बिजली जो मिलती है.
क्या है पीएम सूर्य घर योजना?
PM Surya Ghar Yojna केंद्र सरकार की योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में लॉन्च किया था. इसमें न सिर्फ 300 यूनिट फ्री बिजली देने का प्रावधान है, बल्कि योजना के तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. खपत के हिसाब से अलग-अलग क्षमता के सोलर पैनल पर आने वाले खर्च पर सरकार खुद सब्सिडी देकर आपकी मदद करती है. अब तक इस योजना के तहत करीब 27 लाख घर रोशन हो रहे हैं. सरकार का लाक्ष्य 1 करोड़ घरों को सोलर पैनल के जरिए रोशन करने का है.
3 किलोवाट के पैनल पर कितनी सब्सिडी?
जैसा कि बताया कि सरकार अलग-अलग क्षमता के सोलर पैनल पर अलग-अलग सब्सिडी देती है. इस सरकारी स्कीम के तहत आप 1 किलोवाट से लेकर 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का Solar Panel घर की छल पर इंस्टॉल करा सकते हैं. अगर आप 3 Kilowatt Solar Panel लगवाते हैं, तो फिर इस पर आपका 1.5 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक अनुमानित खर्च आ सकता है. इसमें सरकार 78000 रुपये की सब्सिडी देती है और ये यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है या फिर लोन अकाउंट में एडजस्ट हो जाता है. इससे आपकी जेब का खर्च तो कम होता है, साथ में Free Bijli का लाभ भी मिलता है.
अलग-अलग राज्य भी सोलर मिशन के तहत अतिरिक्त सब्सिडी देते हैं. जैसे उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से केंद्रीय सब्सिडी के साथ तीन किलोवाट या ज्यादा के पैनल पर 30,000 रुपये की एक्स्ट्रा मदद मिलती है. ऐसे में कुल सब्सिडी 78 हजार रुपये से बढ़कर 1.08 लाख रुपये हो जाती है. खपत के हिसाब से देखें, तो अगर आपका यूज 0-150 यूनिट है, तो फिर 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉल कराया जा सकता और इस 30 हजार से 60,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाती है. योजना के तहत सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए लोन लेने के लिए आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15555 पर संपर्क कर सकते है.
ऐसे कर सकते हैं घर बैठे अप्लाई
PM सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम के तहत आवेदन करना बेहद ही आसान है. इसके लिए आपको महज 5 मिनट का समय निकालना होगा और https://pmsuryaghar.gov.in के जरिए अप्लाई करना होगा. (Photo: ITG)
इस प्रोसेस के बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी.