scorecardresearch
 

कौन हैं राजीव कुमार और राजीव मंत्री? एक बने चेयरमैन तो दूसरा CFO... इन दो बैंकों में बड़े बदलाव

RBI से मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार को तीन साल के लिए बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा. यह नियुक्ति आरबीआई की मंजूरी वाली तारीख से लागू होगी. 

Advertisement
X
राजीव कुमार को HDFC बैंक की कमान. (Photo: ITG)
राजीव कुमार को HDFC बैंक की कमान. (Photo: ITG)

देश के सबसे बड़े बैंक के टॉप मैनेजमेंट (Top Managment) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार HDFC बैंक की कमान संभालेंगे. बैंक के बोर्ड ने उन्‍हें नया चेयरमैन नियुक्‍त किया है. उनकी नियुक्ति 30 जून से प्रभावी होगी. वह चार साल के लिए बैंक के स्‍वतंत्र निदेशक के तौर पर काम करेंगे. 

हालांकि बैंक का कहना है कि राजीव कुमार की नियुक्ति आरबीआई की मंजूरी मिलने पर निर्भर है. केंद्रीय बैंक से मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार को तीन साल के लिए बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा. यह नियुक्ति आरबीआई की मंजूरी वाली तारीख से लागू होगी. 

दरअसल, राजीव कुमार 25वें मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त रह चुके हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए उन्होंने साल 2024 में लोकसभा चुनाव कराया. इससे पहले साल 2017 से 2020 तक वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के तौर पर काम किया. राजीव कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं. 

वित्त सचिव के तौर पर उन्होंने बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कई बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाई है. साल 2019 में सरकारी बैंकों के विलय को लागू कराने में उनका बड़ा रोल रहा था. उस समय 10 सरकारी बैंकों के विलय कर 4 बड़े बैंक बनाए गए थे. बता दें, राजीव कुमार HDFC बैंक में अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे. अतनु ने मार्च में बैंक में गड़बड़ी का हवाला देते हुए अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement

एक्सिस बैंक और बंधन बैंक के CFO का इस्तीफा
वहीं एक्सिस बैंक के CFO पद से इस्तीफा देकर पुनीत शर्मा HDFC बैंक पहुंच रहे हैं. एक्सिस बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि CFO पुनीत शर्मा ने 6 साल से अधिक वक्त तक सेवा देने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे 31 अगस्त 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे. पुनीत शर्मा HDFC बैंक में 1 सितंबर 2026 से CFO-डेजिग्नेट और फिर 1 दिसंबर 2026 से पूर्णकालिक CFO का पद संभालेंगे. 

पुनीत शर्मा के पास बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह HDFC Bank में आने से पहले मार्च 2020 से एक्सिस बैंक में ग्रुप CFO थे. पुनीत शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट हैं. 

वहीं, बंधन बैंक के सीएफओ राजीव मंत्री 29 जून को इस्तीफा दे चुके हैं और वे एक्सिस बैंक से जुड़ेंगे. दरअसल, एक ही दिन यानी 29 जून 2026 दो बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक और बंधन बैंक के CFOs ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. AXIS बैंक के CFO पुनीत शर्मा के इस्तीफे के ठीक बाद बंधन बैंक के CFO राजीव मंत्री ने भी करियर ग्रोथ का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया. उनका अंतिम कार्यदिवस 25 सितंबर 2026 होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement