scorecardresearch
 

क्या डायबिटीज के मरीज चावल, गुड़ या शहद खा सकते हैं? इनसे शुगर बढ़ता है या नहीं, डॉक्टर ने बताया

डायबिटीज के मरीजों के लिए चावल, गुड़ और शहद का सेवन एक महत्वपूर्ण सवाल है. डॉ. अनूप मिश्रा के अनुसार, मरीजों को संतुलित भोजन और नियमित एक्सरसाइज के साथ डॉक्टर की सलाह का पालन करना चाहिए.

Advertisement
X
डायबिटीज में चावल खाएं या नहीं?
डायबिटीज में चावल खाएं या नहीं?

डायबिटीज के मरीजों के मन में खानपान को लेकर कई सवाल रहते हैं. उनमें से एक यह भी है कि क्या डायबिटीज में चावल, गुड़ या शहद खा सकते है? कुछ मरीज इन चीजों को नहीं खाते हैं तो कुछ खाते हैं, लेकिन इसके बारे में मेडिकल साइंस और एक्सपर्ट क्या कहते हैं. क्या ये चीजें खाना ठीक है या नहीं. इससे शुगर बढ़ता है या नहीं. इस बारे में जानना जरूरी है. इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( जीआई) के बारे में पता होना चाहिए.

ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक ऐसा पैमाना है जो यह बताता है कि कार्बोहाइड्रेट वाला कोई भोजन खाने के बाद आपका ब्लड शुगर का लेवल कितनी तेजी से बढ़ता है. ग्लाइसेमिक इंडेक्स का पैमाना 0 से 100 के अंक का होता है. इसका मतलब यह है कि जिस खाने की चीज का जितना अधिक जीआई होगा वह उतनी तेजी से शरीर में जाकर शुगर लेवल को बढ़ाता है. 

अब बात चावल, गुड़ और शहद के जीआई की करते हैं. सफेद चावल का जीआई इंडेक्स 70 से 73 होता है. इसको काफी ज्यादा माना जाता है. इसका मतलब यह है कि चावल शरीर में जाकर शुगर लेवल बढ़ा सकता है. गुड़ की बात करें तो गन्ने के गुड़ का जीआई 84 से 86 होता है. यह भी शुगर लेवल बढ़ाता है, वहीं, प्रोसेस्ड शहद का जीआई 70 से अधिक हो सकता है. इसका मतलब यह है कि ये तीनों चीजें ही ऐसी हैं जो शरीर में जाकर शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं. 

Advertisement

क्या डायबिटीज के मरीज चावल, गुड़ या शहद खा सकते हैं?

इस सवाल का जवाब जानने के लिए आजतक.इन ने Fortis C-DOC Hospital के कार्यकारी अध्यक्ष और डायबिटीज फाउंडेशन (इंडिया) के प्रमुख डॉ. अनूप मिश्रा से बातचीत की है. डॉ मिश्रा बताते हैं कि डायबिटीज के मरीज, चावल, गुड़ या शहद खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में और केवल तब, जब डायबिटीज अच्छी तरह कंट्रोल में हो. इसके लिए डायबिटीज के मरीज का HbA1c भी कंट्रोल में होना चाहिए, और डायबिटीज से संबंधित अन्य समस्याएं  जैसे किडनी, आंखों या नसों की बीमारी भी कंट्रोल में हों. 

डॉ अनूप बताते हैं कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि गुड़ और शहद भी शुगर लेवल को बढ़ाते हैं और इन्हें चीनी का सुरक्षित विकल्प नहीं माना जाता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज यह न सोचें कि मीठा नहीं खा रहे हैं तो यह चीजें कितनी भी मात्रा में खा सकते हैं. इनको बहुत कम मात्रा में ही खाना बेहतर होता है. इनको हफ्ते में केवल 1 या 2 बार ही खा सकते हैं वह भी तब जब आप अपना शुगर लेवल लगातार चेक कर रहे हों और ये बिलकुल कंट्रोल में हो. 

डॉ अनूप कहते हैं चावल, गुड़ या शहद  का सेवन हमेशा संतुलित भोजन के साथ और अपने डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह के अनुसार ही करें. जरूरत से ज्यादा और बिना डॉक्टर की सलाह के खाने से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा है. अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है तो चावल, गुड़ या शहद बिलकुल नहीं खाना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डायबिटीज़ की दवा लेने से पहले ज़रूर कराएं ये टेस्ट, AIIMS डॉक्टर ने दी ये सलाह

शुगर लेवल को कंट्रोल कैसे करें

डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दवा लें

रोज एक्सरसाइज करें

खानपान का ध्यान रखें

मानसिक तनाव न लें 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement