प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार (PM Narendra Modi Govt) ने केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिव सीजन में बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, जुलाई के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में 3% डीए हाइक को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 10,016 करोड़ रुपये के फंड पर मोहर लगाई है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आमतौर पर जुलाई से लागू होने वाले DA Hike का ऐलान सितंबर या अक्टूबर में करती है. पहले इस ऐलान की उम्मीद दशहरा से पहले जताई जा रही थी, लेकिन अब दिवाली से पहले सरकार ने बड़ा तोहफा दे दिया है. आइए समझते हैं डीए में इस इजाफे से कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?
63% हो गया केंद्रीय कर्मचारियों का DA
कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. इससे पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA/DR में इस साल की पहली बढ़ोतरी का ऐलान बीते अप्रैल महीने में किया गया था और डीए 2% बढ़ाकर 60% कर दिया था.
अब सरकार के 3% DA Hike के फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हो गया. यहां बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से निपटने में मदद के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा करती है. डीए/डीआर जनवरी और जुलाई महीने में बढ़ाया जाता है.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
पहले से थी 3% DA Hike की उम्मीद
बता दें कि पहले से ही तमाम रिपोर्ट्स में 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया जा रहा था. दरअसल, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) को आधार बनाकर ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जाता है. लेबर ब्यूरो के आंकड़ों को देखें, तो अगस्त 2026 में AICPI-IW 1.2 अंक बढ़कर 154.4 पर पहुंच गया. मौजूदा आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 के लिए DA में 3 से 4 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है.
कर्मचारियों की सैलरी हाइक का गणित
बात करें, सरकार द्वारा दिए गए इस 3% DA Hike के फेस्टिव गिफ्ट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा, तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है.
18000 रुपये बेसिक सैलरी पर DA
25,000 रुपये बेसिक सैलरी पर DA
40,000 रुपये बेसिक सैलरी पर DA
50,000 रुपये बेसिक सैलरी पर DA