scorecardresearch
 

215 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 214.62 अंकों की गिरावट के साथ 27,011.31 पर और निफ्टी 58.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,181.50 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 214.62 अंकों की गिरावट के साथ 27,011.31 पर और निफ्टी 58.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,181.50 पर बंद हुआ.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 16.12 अंकों की मजबूती के साथ 27,242.05 पर खुला और 214.62 अंकों या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 27,011.31 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,242.05 के ऊपरी और 26,897.54 के निचले स्तर को छुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,224.50 पर खुला और 58.25 अंकों या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 8,181.50 पर बंद हुआ. दिनभर के ने 8,229.40 के ऊपरी और 8,144.75 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में रुख रहा. मिडकैप 7.53 अंकों की बढ़त के साथ 10,416.29 पर और स्मॉलकैप 16.49 अंकों की कमजोरी के साथ 10,944.03 पर बंद हुआ.

इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement