scorecardresearch
 

ट्रेन से सफर में हुई कोई भी दिक्कत तो यहां कॉल कर पाएं समाधान

रेल से सफर के दौरान आपको कोच में कोई परेशानी होती है. या फिर आपको रेलवे की तरफ से मिलने वाले खाने में कुछ गड़बड़ नजर आती है. या फिर कोई भी परेशानी अगर आपको होती है, तो आप इसकी श‍िकायत कर सकते हैं.

Advertisement
X
IRCTC ट्वीट
IRCTC ट्वीट

भारतीय रेलवे आम आदमी के लिए रेलवे से सफर करना आसान बनाने में जुटी हुई है. इस खातिर वह लगातार नई-नई सुविधाएं ला रही है. रेलवे की ऐसी ही एक सुविधा है-टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की.

के दौरान आपको कोच में कोई परेशानी होती है. या फिर आपको रेलवे की तरफ से मिलने वाले खाने में कुछ गड़बड़ नजर आता है. या इनके अलावा अन्य कोई भी परेशानी अगर आपको होती है, तो आप इसकी श‍िकायत कर सकते हैं.

इस खातिर आपको सिर्फ 1800-110-139 पर कॉल करना है. आईआरसीटीसी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस ट्वीट में रेलवे ने बताया है कि सफर के दौरान अगर आपको कोई भी परेशानी पेश आती है, तो आप कभी भी इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. 

रेलवे  के मुताबिक यह नंबर 24x7 काम करता है.  रेलवे की मानें तो सिर्फ सफर के दौरान ही नहीं, बल्क‍ि उससे पहले भी अगर कोई दिक्कत रेल से सफर को लेकर आपके सामने पेश आती है. तो आप इस कर अपनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement