शेयर बाजार में कल क्रैश (Stock Market Crash) देखने को मिला था और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भी इसका असर देखने को मिला. सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुए, लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक बाजी पलट गई और दोनों इंडेक्स तेज रफ्तार के साथ कारोबार करने लगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 430 अंक, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 140 अंक चढ़कर कारोबार करता दिखाई दिया. अचानक आई इस तेजी के बीच BEL, NTPC और LT जैसे शेयर तेजी के साथ कोराबार कर रहे थे.
सुस्त शुरुआत, फिर बन गए रॉकेट
शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, यानी बीते दिन के क्रैश का असर देखने को मिला था, लेकिन ये महज कुछ देर के लिए ही दिखा. अपने पिछले बंद 82,498 की तुलना में सेंसेक्स 82,272 के लेवल पर खुला था. इसके बाद अचानक ये गिरावट तेजी में बदल गई और ये 430 अंक चढ़कर 82,934 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.
Sensex की तरह से ही निफ्टी-50 भी रफ्तार पकड़ता नजर आया. ये एनएसई इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 25,454 की तुलना में फिसलकर 25,406 पर खुला था और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये 140 अंक से ज्यादा उछलकर 25,603 के लेवल पर पहुंच गया.
कल क्रैश हुए था शेयर मार्केट
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार देखते ही देखते क्रैश हो गया था. सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए थे, लेकिन फिर अचानक ये टूटने लगे थे और आखिरी कारोबारी घंटे में क्रैश (Sensex-Nifty Crash) हो गए थे. BSE Sensex 1236.11 अंक टूटकर 82,498 पर क्लोज हुआ था. तो वहीं NSE Nifty ने 365 अंकों की गिरावट लेकर 25,454.35 पर क्लोजिंग की थी. इस गिरावट के चलते बाजार में निवेशकों करने वालों के झटके में 7 लाख करोड़ रुपये के आसपास साफ हो गए थे.
इन शेयरों ने किया बाजार को सपोर्ट
बाजार में अचानक लौटी इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा रोल जिन शेयरों का रहा, उनमें बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल BEL Share (2%) और NTPC Share (1.90%) की तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आए. इसके अलावा HUL, Tata Steel, LT, Kotak Bank और Titan के शेयर भी तेजी करीब 1% से ज्यादा उछलकर ट्रेड कर रहे थे.
वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों की बात करें, तो Policy Bazar Share (3%), Tornt Power Share (2.55%), TIndia Share (2.40%), Voltas Share (1.80%) और Ashok Leyland Share (1.40%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप में MCX Share (2%), Nuvama Share (1.50%) के साथ ही Hindustan Copper Share (1.20%) की तेजी में कारोबार कर रहे थे.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)