scorecardresearch
 

बिहार में 'सम्राट' सरकार, जानिए दोनों डिप्टी सीएम में कौन ज्यादा अमीर

Samrat Chaudhary बिहार के नए सीएम बन गए हैं और उनके साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी तीनों के ऊपर कर्ज 'जीरो' है.

Advertisement
X
बिहार के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम कर्जमुक्त. (Photo:ITG )
बिहार के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम कर्जमुक्त. (Photo:ITG )

बिहार में 'सम्राट' राज की शुरुआत हो गई है. नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है. उनके साथ जेडीयू कोटे से दो नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बने हैं. अगर संपत्ति की बात करें, तो जहां Bihar New CM सम्राट चौधरी की नेटवर्थ करीब 11 करोड़ रुपये है. तो वहीं नए डिप्टी सीएम भी करोड़ों के मालिक हैं. खास बात है कि तीनों के ऊपर ही कर्ज 'जीरो' है. आइए जानते हैं कौन सा डिप्टी सीएम ज्यादा अमीर है? 

बिजेंद्र प्रसाद यादव की इतनी नेटवर्थ 
जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बने बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल क्षेत्र से जीते हैं. 1991 से लेकर अभी तक जितनी भी सरकारें बनी सभी में वे मंत्री रहे. अब सम्राट सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है. बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाल के दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन को सौंपे चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी, जबकि कर्ज जीरो था. यानी इनके ऊपर भी किसी तरह का कोई कर्ज या लोन नहीं है.

हलफनामे में बताए गए संपत्ति के ब्योरे पर नजर डालें, तो उन्होंने अपने पास उस समय 1.91 लाख रुपये कैश होने की जानकारी दी थी. इसके अलावा दो बैंक खातों में 2.48 करोड़ रुपये जमा दर्शाया था. इनमें पटना स्थित एसबीआई अकाउंट में 2.27 करोड़ रुपये, जबकि सुपौल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते में करीब 21 लाख रुपये डिपॉजिट थे. ज्वेलरी की बात करें, तो हलफनामे में बिहार के नए डिप्टी सीएम बने बिजेंद्र यादव के पास करीब 2.35 लाख रुपये कीमत का 20 ग्राम सोना, 120 ग्राम चांदी बताई गई थी.

Advertisement

शेयर, बॉन्ड, पोस्टल सेविंग या एलआईसी और अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी में बिहार के डिफ्टी सीएम ने कोई निवेश नहीं किया है. इसके अलावा उनके नाम पर कोई कार भी नहीं है. अचल संपत्तियों की अगर बात करें, तो उनके नाम पर 75 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड, 25 व 45 लाख रुपये के दो घर दर्ज हैं. 

विजय कुमार चौधरी के पास क्या-क्या? 
Vijay Kumar Chaudhary बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम बने हैं और ये भी JDU कोटे से आते हैं. नीतीश कुमार के करीबी रहे विजय चौधरी समस्तीपुर से चुनाव जीते हैं और 2005 से लेकर विधायकी जीतते आए हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इनकी कुल संपत्ति 3.17 करोड़ रुपये बताई गई है. खास बात ये है कि इनके ऊपर भी शून्य कर्ज है. 

विजय कुमार चौधरी ने 75,000 रुपये कैश और एसबीआई बैंक खाते में 14 लाख रुपये के डिपॉजिट हैं. इसके अलावा शेयर बाजारों में भी उन्होंने मोटा पैसा लगाया है. इनका स्टॉक पोर्टफोलियो 12.33 लाख रुपये का है, जबकि म्यूचुअल फंड में 77 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है. इनके पास दो इंश्योरेंश पॉलिसी हैं, इनमें एक Bajaj Allianz की है, जो 1.50 लाख रुपये की है, जबकि ICICI Prudential की वैल्यू 50,000 रुपये है. 

Advertisement

Alto कार और इतना सोना
वाहन की बात करें, तो डिप्टी सीएम के नाम पर बिहार नंबर की एक मारुति अल्टो कार है और इसकी कीमत 60,000 रुपये बताई गई थी. इसके अलावा इनके पास 1 लाख रुपये का 10 ग्राम सोना, जबकि पत्नी के पास 240 ग्राम सोना बताया गया, जिसकी कीमत 27 लाख रुपये बताई गई थी. 

अचल संपत्ति में विजय कुमार चौधरी के नाम पर समस्तीपुर में 55 लाख रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है, तो 15 लाख रुपये कीमत का एक घर भी है. इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम  पर पटना में एक 50 लाख रुपये का प्लॉट, जबकि 45 लाख रुपये कीमत का एक फ्लैट भी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement