बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) जेडीयू के सदस्य हैं. 14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह बिहार में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी, जिसमें बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बनाए गए.
इसके साथ ही वे बिहार विधानसभा के सदस्य भी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वित्त, योजना और विकास विभाग के मंत्री बने. बिजेंद्र प्रसाद यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और उन्हें एक अनुभवी नेता माना जाता है. वे सुपौल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और 1990 से लगातार इस क्षेत्र से विधायक चुने जाते रहे हैं. इससे यह साफ होता है कि उनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनता के बीच अच्छी लोकप्रियता है.
अपने राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने राज्य के विकास, आर्थिक प्रबंधन और योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वित्त मंत्री के रूप में वे राज्य के बजट, विकास योजनाओं और आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं.
बिहार की राजनीति में उनका अनुभव और लगातार चुनावी सफलता उन्हें एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली नेता बनाती है. वे न सिर्फ अपनी पार्टी में बल्कि राज्य सरकार में भी एक अहम स्थान रखते हैं.
बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है. नई व्यवस्था के तहत नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम के बीच अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी बांटी गई है, जिससे सरकार के कामकाज को गति देने की कोशिश की गई है. सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास रखी है. उन्होंने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें बेहद अहम गृह विभाग भी शामिल है. JDU को क्या मिला? देखें रिपोर्ट.
बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है.सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास रखी है. उन्होंने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें बेहद अहम गृह विभाग भी शामिल हैं.
सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है उनके साथ जेडीयू कोटे से दो नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बने हैं अगर नए डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के संपत्ति की बात करें तो वो भी करोड़ों के मालिक हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल क्षेत्र से जीते हैं .
बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. सम्राट चौधरी सीएम बने हैं तो विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम. एनडीए ने सत्ता की त्रिमूर्ति के जरिए बिहार की राजनीतिक समीकरण को साधने का दांव चला है तो साथ ही लालू और तेजस्वी यादव को सियासी तौर पर उभरने का भी मौका नहीं देना चाहती है.
बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. जेडीयू कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी नए डिप्टी सीएम बने. जानिए दोनों नेताओं का पॉलिटिकल बैकग्राउंड.
Samrat Chaudhary बिहार के नए सीएम बन गए हैं और उनके साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी तीनों के ऊपर कर्ज 'जीरो' है.
बिहार में सत्ता का नया अध्याय शुरू हो गया है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही नीतीश युग पर विराम और बीजेपी के उभार की नई कहानी शुरू हो गई है. गठबंधन के संतुलन के बीच सत्ता का यह बदलाव आने वाले सियासी समीकरणों की दिशा तय करेगा.
Bihar Oath Ceremony: बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने तो जेडीयू कोटे से दो नेताओं को डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. देखिए शपथग्रहण समारोह की तस्वीरें.
बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया है. सम्राट चौधरी सीएम तो जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टीसीएम बनाया गया. विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को नीतीश कुमार का राइटहैंड माने जाता है, जिसके चलते उन्हें सत्ता में अहम रोल दिया गया है.