विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) बिहार के एक वरिष्ठ नेता हैं. 14 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह बिहार में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी, जिसमें जेडीयी के विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बनाए गए.
विजय कुमार चौधरी 1982 से बिहार विधान सभा के सदस्य रहे हैं. चौधरी जनता दल युनाइटेड के सदस्य हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार में शिक्षा और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे. (Vijay Kumar Chaudhary ministry). वर्तमान वह वित्त, वाणिज्यिक कर और संसदीय कार्य मंत्री है (Minister for Finance, Commercial Taxes and Parliamentary Affairs).
विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक भूमिहार परिवार में हुआ था (Vijay Kumar Chaudhary age). उनके पिता, स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौधरी, एक स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में दलसिंहसराय निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा के तीन बार सदस्य रहे थे (Vijay Kumar Chaudhary father). उन्होंने गंगा चौधरी से शादी की है (Vijay Kumar Chaudhary wife). दंपति का एक बेटा शुभादित्य और एक बेटी अंकिता है (Vijay Kumar Chaudhary children). चौधरी ने 1979 में पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए की डिग्री ली और उसी वर्ष त्रिवेंद्रम में एक परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े (Vijay Kumar Chaudhary education).
1982 में अपने पिता के निधन के बाद चौधरी ने बैंक की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस के टिकट पर दलसिंहसराय उप-चुनाव में जीतकर पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य बने. वह 1985 और 1990 में भी कांग्रेस नेता के रूप में विधानसभा चुनाव में विजयी हुए. चौधरी 2000 से 2005 तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव रहे. 2005 में वे जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. 2005 बिहार विधानसभा चुनाव में वे जदयू के टिकट पर सरायरंजन निर्वाचन क्षेत्र से जीते और जल संसाधन मंत्री बनाए गए. चौधरी 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में भी सरायरंजन से जीते. नीतीश कुमार ने उन्हें जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क और संसदीय कार्य विभागों के लिए कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया. वह नीतीश कुमार की कोर कमेटी के सदस्य हैं जो सरकार और पार्टी की नीतियों को आकार देती है (Vijay Kumar Chaudhary political career).
बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल हो गया है. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई भी दी और बिहार के नए डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं इस प्रदेश के इसका एक ऐतिहासिक महत्व है.
नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सभी की निगाहें जेडीयू के विधायक दल की बैठक पर लगी हुई है. इस बैठक में विजय कुमार चौधरी या बिजेंद्र यादव में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी या फिर किसी तीसरे चेहरे को मिलेगी जगह?
बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है. नई व्यवस्था के तहत नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम के बीच अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी बांटी गई है, जिससे सरकार के कामकाज को गति देने की कोशिश की गई है. सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास रखी है. उन्होंने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें बेहद अहम गृह विभाग भी शामिल है. JDU को क्या मिला? देखें रिपोर्ट.
बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. सम्राट चौधरी सीएम बने हैं तो विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम. एनडीए ने सत्ता की त्रिमूर्ति के जरिए बिहार की राजनीतिक समीकरण को साधने का दांव चला है तो साथ ही लालू और तेजस्वी यादव को सियासी तौर पर उभरने का भी मौका नहीं देना चाहती है.
बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. जेडीयू कोटे से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी नए डिप्टी सीएम बने. जानिए दोनों नेताओं का पॉलिटिकल बैकग्राउंड.
Samrat Chaudhary बिहार के नए सीएम बन गए हैं और उनके साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी तीनों के ऊपर कर्ज 'जीरो' है.
बिहार में सत्ता का नया अध्याय शुरू हो गया है. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही नीतीश युग पर विराम और बीजेपी के उभार की नई कहानी शुरू हो गई है. गठबंधन के संतुलन के बीच सत्ता का यह बदलाव आने वाले सियासी समीकरणों की दिशा तय करेगा.
बिहार में नई सरकार बन चुकी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू से दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले चुके हैं, लेकिन निशांत कु्मार सरकार में शामिल नहीं हुए हैं - क्या यह निशांत कुमार का निजी फैसला है, या फिर नीतीश कुमार की रणनीति का हिस्सा है?
Bihar Oath Ceremony: बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने तो जेडीयू कोटे से दो नेताओं को डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. देखिए शपथग्रहण समारोह की तस्वीरें.
बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया है. सम्राट चौधरी सीएम तो जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टीसीएम बनाया गया. विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को नीतीश कुमार का राइटहैंड माने जाता है, जिसके चलते उन्हें सत्ता में अहम रोल दिया गया है.
बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक दिन रहा, जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन असली आकर्षण मंच पर दिखी मोदी–नीतीश की नई बॉन्डिंग रही, जिसने 2010 की पुरानी तल्खी को पीछे छोड़ने का संदेश दिया.