scorecardresearch
 

अचानक 10% गिरा दिग्‍गज कंपनी का शेयर, घबराए निवेशक, अब क्‍या करें?

केबल कंपनी के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 10 फीसदी से ज्‍यादा गिर गया. हालांकि, कुछ देर बाद ही इस शेयर में फिर से रिकवरी देखने को मिली.

Advertisement
X
केईआई इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में गिरावट. (Photo: ITG)
केईआई इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में गिरावट. (Photo: ITG)

कच्‍चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के दौरान ही भारतीय शेयर बाजार इन दिनों गिरावट पर कारोबार कर रहा है और काफी दबाव में है. इस बीच, कुछ शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को केबल कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली है. अब निवेशक इस शेयर को लेकर घबराए हुए हैं. 

गुरुवार को 10 फीसदी टूटकर केबल और वायर बनाने वाली कंपनी KEI Industries के शेयर अपने 52 वीक के निचले स्‍तर के काफी करीब 3,728.70 पर आ गए. हालांकि, इसके बाद इस शेयर में थोड़ी रिकवरी आई और अभी यह शेयर 7 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर करोबार कर रहा है. 

क्‍यों आया कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट? 
यह स्‍टॉक तब गिरा है, जब कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आए हैं. कंपनी ने सितंबर 2026 को समाप्‍त तिमाही के लिए उम्‍मीद से कम ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किया है. इस नतीजे में कंपनी का रेवेन्‍यू सालाना आधार पर 38.5 फीसदी बढ़कर 3776 करोड़ रुपये हो गया. एबिटा 39.8 फीसदी बढकर 377 करोड़ रुपये रहा और टैक्‍स के बाद मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़कर 262 करोड़ हो गया. 

कंपनी के बेहतर ऑपरेटिंग प्रॉफिट क्षमता और बेहतर प्रोडक्‍ट्स मिक्‍स के कारण EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 9 बीपीएस सुधरकर 10 फीसदी हो गया. कंपनी ने बताया कि रेवेन्‍यू में यह बढ़ोतरी कारोबार में बड़ी डिमांड के कारण हुई है. इसके केवल से होने वाला रेवेन्‍यू सालाना आाार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 3669 करोड़ रहा, जबकि स्‍टेनलेस स्‍टील वायर और ईपीसी से रेवेन्‍यू 63 और 104 करोड़ रुपये हुआ. घरेलू W&C रेवेन्यू में 46 प्रतिशत और निर्यात (एक्सपोर्ट) में 7 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई. दूसरी तिमाही तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹5,185 करोड़ की थी. 

Advertisement

ब्रोकरेज ने क्‍या कहा? 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि केईआई का दूसरी तिमाही में एबिटा उनके अनुमानों के अनुसार है. इसे सी एडं डब्‍लू और ईपीसी सेगमेंट में मजबूत रेवेन्‍यू ग्रोथ का सपोर्ट मिला है. हालांकि इस तिमाही में ईपीसी बिजनेस को नुकसान हुआ है. ब्रोकरेज फर्म ने Q2 नतीजों के अपडेट में कहा कि वे C&W सेक्टर को लेकर सकारात्मक हैं, क्योंकि इसमें लंबे समय तक ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं हैं. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर 'Buy' रेटिंग दी है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement