scorecardresearch
 

इस कंपनी को मिली ईरान-इजरायल जंग की सजा? 35% गिरा स्‍टॉक, फंस गए निवेशक!

मिडिल ईस्‍ट में जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. इस बीच, मार्केट में एक आईपीओ की लिस्टिंग भी हुई है, जो 35 फीसदी गिरकर खुला. इससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है.

Advertisement
X
लिस्‍ट होते ही शेयर में भारी गिरावट. (Photo: Representative/ITG)
लिस्‍ट होते ही शेयर में भारी गिरावट. (Photo: Representative/ITG)

मिडिल ईस्‍ट में छिड़ी जंग के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में एक आईपीओ की लिस्टिंग हुई. लिस्‍ट होते ही इस आईपीओ का शेयर 35 फीसदी गिर गया यानी कि निवेशकों को पहले दिन ही 35 फीसदी का नुकसान हो गया.  जबकि इस आईपीओ को शानदार सब्सिक्रिप्‍शन मिला था. 

सोमवार को श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयरों (Shree Ram Twistex Ltd) ने मार्केट में कमजोर शुरुआत की. सूती धागे के निर्माता इस कंपनी के शेयर एनएसई पर 68 रुपये पर लिस्‍ट हुए, जो इसके इश्‍यू प्राइस 104 रुपये से 34.62 प्रतिशत का डिस्‍काउंट है. इसी तरह, बीएसई पर भी शेयर ने अपने पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत 70 रुपये पर की, जो इसके इश्‍यू प्राइस  से 32.69 प्रतिशत की कमी है.  

किसे कितना नुकसान? 
लिस्टिंग प्राइस के मुताबिक, श्री राम ट्विस्टेक्स इश्यू के रिटेल के निवेशकों को आवंटित 144 इक्विटी शेयरों के हर लॉट पर 5,184 रुपये का नुकसान हुआ, जिसका प्राइस 14,976 रुपये था. इसी प्रकार, हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों (HNI) को, जिन्हें 2,016 इक्विटी शेयरों के 14 लॉट प्राप्त हुए, अपने 2,09,664 रुपये के निवेश पर 72,576 रुपये का नुकसान हुआ.

Advertisement

Shree Ram Twistex की लिस्टिंग उम्मीदों से भी बदतर रही है. लिस्टिंग से पहले, श्री राम ट्विस्टेड ने अपने ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को देखते हुए कमजोर शुरुआत का संकेत दिया था. आखिरी जानकारी के अनुसार, इसके शेयर पर 28 रुपये की छूट मिल रही थी, जिससे निवेशकों को 27 प्रतिशत का नुकसान होने का अनुमान था.

कब आया था आईपीओ?
श्री राम ट्विस्टेक्स का आईपीओ 23 से 25 फरवरी के बीच बोली के लिए ओपेन था. कंपनी ने 95-104 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में 144 शेयरों के लॉट साइज के साथ अपने शेयर पेश किए थे. कंपनी ने अपने आईपीओ से कुल 110 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह से 1,06,00,000 इक्विटी शेयरों की नई शेयर बिक्री थी.

निवेशकों का जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स  
इस इश्यू को 43.66 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिसमें 5.63 लाख से अधिक आवेदनों के माध्यम से 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली थीं. गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए निर्धारित कोटा 220.30 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ, जबकि खुदरा निवेशकों के लिए आवंटित कोटा 76.63 गुना सब्सक्राइब हुआ.क्यूआईबी के लिए निर्धारित हिस्सा केवल 3.94 गुना ही बुक हुआ.

राजकोट स्थित श्री राम ट्विस्टेक्स कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड सूती धागों का निर्माण करती है, जिनमें कंघी किए हुए और कार्डेड दोनों प्रकार के धागे शामिल हैं. इन धागों का उपयोग डेनिम, टेरी टॉवेल, शर्टिंग, शीटिंग, स्वेटर, मोजे, बॉटमवियर, होम टेक्सटाइल और औद्योगिक कपड़ों जैसे विभिन्न उत्पादों की बुनाई और सिलाई में किया जाता है. 

Advertisement

(नोट - किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement