scorecardresearch
 

Jio Platforms IPO: पहले दिन ही मचा दिया धमाल, Jio प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक

Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलने के साथ ही धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है. इसे हर कैटेगरी में निवेशकों का जोरदार रिस्पांस मिल रहा है.

Advertisement
X
खुलते ही मुकेश अंबानी के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक. (Photo: ITG)
खुलते ही मुकेश अंबानी के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक. (Photo: ITG)

अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ ओपन हो गया है और खुलने के साथ ही इसने धमाल मचा दिया है. 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा साइज का इस इश्यू को अब तक आए तमाम मेगा आईपीओ की तुलना में जोरदार रिस्पांस निवेशकों की ओर से मिल रहा है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ओपन होने के बाद महज 100 मिनट में ही ये पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड हो गया. सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन क्यूआईबी कैटेगरी को मिला. 

खुलने के कुछ देर में ही IPO फुल 
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ का साइज देखें, तो ये 30,213 करोड़ रुपये है, जो इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनाता है. बुधवार को इसे आम निवेशकों के लिए खोला गया है और इसे जोरदार रिस्पांस मिला है. पहले दिन बोली शुरू होने के पहले 100 मिनट के भीतर ही Jio Platforms IPO फुल सब्सक्राइब्ड हो गया. इश्यू को सबसे तेज प्रतिक्रिया क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी की मिली, जो इस अवधि में 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. 

खबर लिखे जाने तक जहां QIB कैटेगरी 3.92 गुना सब्सक्राइब्ड हुई, तो वहीं एनआईआई कैटेगरी को 0.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इसके अलावा रिटेल कोटा 0.41 गुना , जबकि एंप्लाई कोटा 0.87 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था.

यह भी पढ़ें: जियो IPO का धमाल, एंकर निवेशकों ने लगाया 30 गुना पैसा, ब्रोकरेज फर्मों ने भी कहा- निवेश का अच्‍छा मौका 

Advertisement

इधर टूटे निवेशक, उधर GMP हाई 
मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के तहत कंपनी सभी फ्रेश शेयर जारी कर रही है. प्राइस बैंड की बात करें, तो नए शेयर 1,065-1,119 रुपये के दायरे में बिक रहे हैं. एक ओर जहां Jio IPO पर निवेशक टूट पड़े हैं, तो वहीं दूसरी ओर ग्रे-मार्केट में भी जियो का गदर देखने को मिल रहा है. Jio Platforms का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP बढ़कर 276 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. 

जीएमपी के आधार पर देखें, तो शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स BSE-NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग जोरदार होती दिख रही है. अगर कमाई की बात करें, तो जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का लॉट साइज 12 शेयरों का है और मिनिमम निवेश 13,428 रुपये करना है, अब जीएमपी के आधार पर लिस्ट होते ही निवेशकों को एक झटके में 3000 रुपये का फायदा हो सकता है. बता दें कि कम से कम 20 ब्रोकरेज फर्मों ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को 'सब्सक्राइब' करने की सिफारिश की है.

यह भी पढ़ें: Jio के IPO से जुड़े आपके मन में भी ये 10 सवाल, जानिए एक-एक का जवाब

शेयर बाजार में कब होगा लिस्ट? 
Jio Platforms IPO 23 अक्टूबर को क्लोज होगा और इसके बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को रिफंड और शेयर क्रेडिट प्रोसेस शुरू होगा. जबकि कंपनी के शेयरों का स्टॉक मार्केट डेब्यू यानी Jio IPO Listing 28 अक्टूबर को होगी. ये शेयर बीएसई-एनएसई (Jio Listing On BSE-NSE ) पर लिस्ट होंगे. 

Advertisement

Jio को लेकर बोले आकाश अंबानी
जियो आईपीओ को मिल रहे धांसू सब्सक्रिप्शन के बीच Jio Platforms के एमडी आकाश अंबानी ने कंपनी की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जियो का लक्ष्य हर भारतीय के लिए डिजिटल जीवन को संभव बनाना है. एक बिजनेस चैनल को दिए गए इंटरव्यू में Akash Ambani ने कहा, 'जियो का विजन हर भारतीय के लिए डिजिटल लाइफ सक्षम बनाना है, जिसके तहत हर चीज को हर जगह उच्चतम गुणवत्ता और सबसे किफायती कीमत पर कनेक्ट किया जा सके.

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement