पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु के नतीजों ने चौंकाया है. फिल्म जगत से राजनीति में एंट्री लेने वाले सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलिगा वेट्री कझगम (TVK) ने 35% वोट शेयर के साथ ने पहली बार में ही मैदान मार लिया. राजनीति के मैदान में धमाल मचाने वाले अभिनेता विजय कमाई के मामले में भी आगे हैं. उनकी नेटवर्थ 600 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इनमें से 100 करोड़ रुपये की तो सिर्फ 4 एफडी हैं.
कमाई के मैदान में विजय ने गाड़े झंडे
थलपति विजय (Thalapathy Vijay) को साउथ सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है और वे सबसे ज्यादा आयकर रिटर्न देने वाले एक्टर्स में शामिल हैं. उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने आयकर रिटर्न में कुल 184.53 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी. चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, Thalapathy Vijay की चल-अचल संपत्ति कुल मिलाकर 648 करोड़ रुपये की है. जबकि उनके ऊपर देनदारी 7 करोड़ रुपये की है.
100Cr की FD, 230 करोड़ बैंक डिपॉजिट
TVK चीफ विजय के चुनावी हलफनामे पर नजर डालें, तो अपने पास करीब 2 लाख रुपये की नकदी बताई थी. इसके अलावा HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, SBI समेत तमाम बैंक खातों में 230 करोड़ रुपये के जमा का खुलासा किया था. थलपति के नाम पर चार फिक्स्ड डिपॉजिट हैं और ये FD 100 करोड़ रुपये की हैं.
| Indian Overseas FD | 25 करोड़ रुपये |
| SBI FD | 15 करोड़ रुपये |
| Axis Bank FD | 40 करोड़ रुपये |
| HDFC Bank FD | 20 करोड़ रुपये |
शेयरों में निवेश, कोई LIC पॉलिसी नहीं
शेयर बाजार में भी टीवीके चीफ विजय ने पैसे लगाने हैं और उनका पोर्टफोलियो लाखों का है. इनमें Jaya Naga Property Share में उन्होंने सबसे ज्यादा 19 लाख रुपये का निवेश किया हुआ है. वहीं Indian Overseas Share में 9 हजार रुपये, Sun Paper Mill Share में 25 हजार रुपये का निवेश किया है. हालांकि, विजय के नाम पर कोई पोस्ट सेविंग या फिर एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) नहीं है.
BMW से Lexus तक लग्जरी कारें
सुपरस्टार विजय का कार कलेक्शन (Vijay Car Collection) भी शानदार है, उनके पास BMW (करीब 80 लाख रुपये), Toyota Lexus (करीब 3 करोड़ रुपये), Toyota Velfire (करीब 1 करोड़ रुपये), BMW-17 (करीब 2 करोड़ रुपये), Car Maruti Swift (करीब 5 लाख रुपये) समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं.
करोड़ों की ज्वेलरी और आलीशान घर
अगर सोने-चांदी के जेवरों की बात करें, 6 करोड़ रुपये के आभूषण हैं. इनमें विजय के पास 15 लाख रुपये की चांदी और 1 करोड़ रुपये की गोल्ड ज्वेलरी है. जबकि उनकी पत्नी के पास 2 किलो चांदी, 3132 ग्राम सोना और 134.91 कैरेट डायमंड समेत कुल 5.4 करोड़ रुपये के जेवर हैं.
अचल संपत्ति के मामले में भी विजय काफी आगे हैं. उनके नाम पर 20 लाख रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड, 22 करोड़ रुपये कीमत के तीन प्लॉट, 82 करोड़ रुपये वैल्यू की चार कमर्शियर प्रॉपर्टीज हैं. अगर घर की बात करें, तो 115 करोड़ रुपये के 10 घर-फ्लैट दर्ज हैं.