scorecardresearch
 

मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को मिली जमानत, हथियार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

गोपालगंज के सेमराव वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े केस में सिविल कोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी. दोनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था. यह मामला 2 मई को कथित हथियार लहराने और वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुआ था.

Advertisement
X
दोनों ने आज थावे मंदिर में पूजा की. (File Photo: ITG)
दोनों ने आज थावे मंदिर में पूजा की. (File Photo: ITG)

बिहार के गोपालगंज के चर्चित सेमराव वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह सिविल कोर्ट में सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में पेश हुए. दोनों के कोर्ट पहुंचने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है.

न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के मामले में पेश होने का दिया था निर्देश
बता दें कि मीरगंज थाना में 2 मई को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में अदालत ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को पेश होने का निर्देश दिया था. निर्धारित तिथि पर अनंत सिंह और गुंजन सिंह अपने समर्थकों के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और न्यायालय के समक्ष हाजिर होकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को जमानत दे दी. कोर्ट से बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने दोनों का स्वागत किया.

'बदमाशी कर फंसा दिया था, हमलोगों की कोई गलती नहीं था'
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि थावे में पूजा करने के लिए आए हुए थे, कोर्ट में कुछ काम था वो भी कर लिए. केस के सवाल पर कहा कि जानबूझकर बदमाशी किया था, उसमें हमलोग का कोई गलती नहीं था. न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज अदालत से न्याय मिला है. मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने बांकीपुर उपचुनाव के सवाल पर कहा कि जानकारी नहीं है.

Advertisement

न्यायालय पर था पूरा भरोसा
भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा था, थावे पूजा करने आए थे, ये भी काम था तो कर लिए. हम लोग का कोई गलती था ही नहीं, साजिश के तहत फंसाया गया था.

जानें क्या था पूरा मामला?
दरअसल, बीते 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित उपनयन संस्कार के दौरान कथित तौर पर हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement