scorecardresearch
 

नीतीश कुमार को Z प्लस सिक्योरिटी, जल्द देने वाले हैं बिहार CM पद से इस्तीफा

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से संभावित इस्तीफे के बाद Z+ सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है. सुरक्षा से जुड़ी अधिसूचना से संकेत मिला कि वे जल्द इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्यता ग्रहण करेंगे.

Advertisement
X
नीतीश कुमार को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मिलेगी सिक्योरिटी (File Photo: ITG)
नीतीश कुमार को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मिलेगी सिक्योरिटी (File Photo: ITG)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में नीतीश कुमार के भविष्य में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे भी का जिक्र है.

नीतीश कुमार को फिलहाल मुख्यमंत्री होने के नाते एसएसजी की सुरक्षा मिलने वाली है. इस आदेश से यह भी स्पष्ट हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

पुलिस महानिदेशक के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया, "बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000 के तहत नीतीश कुमार को सुरक्षा दी जाएगी. नीतीश मौजूदा वक्त में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और आने वाले वक्त में बिहार विधान परिषद की सदस्यता व मुख्यमंत्री पद से त्याग-पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे."bihar cm security

अधिसूचना में कहा गया है कि नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के Z+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है. गुजारिश है कि इन्हें राज्य सरकार के फैसले के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए.

यह भी पढ़ें: 'जनता का स्नेह पिताजी को मिला, मुझे...', नीतीश कुमार के इस्तीफे पर निशांत कुमार का बयान

Advertisement

राज्यसभा तक नीतीश का सफ़र

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेने के महज़ चार महीने बाद ही नीतीश कुमार ने पिछले महीने की शुरुआत में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पटना में ज़ोरदार राजनीतिक हलचल मच गई और इस बात को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अन्य उम्मीदवार भी मौजूद थे.

जब 16 मार्च को बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग हुई, तो नीतीश को 44 विधायकों के वोट मिले, जिससे भारतीय संसद के उच्च सदन में उनकी जगह पक्की हो गई. उनके चुनाव के बाद, यह अटकलें लगने लगीं कि नीतीश जल्द ही बिहार विधानसभा के सदस्य और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री, दोनों ही पदों से अपना इस्तीफ़ा दे देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement