scorecardresearch
 

भरत ने पिस्टल फेंक दी थी, फिर क्यों मारी गोली..? भोजपुर SP मिलने पहुंचे तो परिजनों ने किया सवाल

बिहार के भोजपुर में 17 जून को भरत तिवारी नाम के युवक का एनकाउंटर कर दिया गया था. इस घटना के 8 दिन बाद भोजपुर के एसपी भरत के परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने एसपी से सवाल किया कि जब भरत ने पिस्टल फेंक दी थी, तो फिर उसे गोली क्यों मारी गई? एसपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

Advertisement
X
एसपी से भरत के परिजनों ने किया सवाल. (Photo: ITG)
एसपी से भरत के परिजनों ने किया सवाल. (Photo: ITG)

बिहार के भोजपुर में 28 साल के भरत तिवारी का एनकाउंटर कर दिया गया था. इस घटना को अब आठ दिन बीत चुके हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी. अब भोजपुर के एसपी भरत के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान एसपी से परिजनों का सवाल था कि जब भरत ने सरेंडर कर दिया था, फिर उसे गोली क्यों मारी गई. भरत की हत्या की गई है. इस मुलाकात के दौरान एसपी ने भरत के परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिया है.

दरअसल, भरत का एनकाउंटर बीते 17 जून को कर दिया गया था. इस घटना के बाद भरत के परिजनों का आरोप था कि भरत की हत्या की गई है. परिजनों ने ये भी कहा था कि पुलिस घर आई थी और बेटे को मारने की धमकी भी दी गई थी. भरत की मां का कहना था कि भरत बीएससी कर चुका था.

उन्होंने बताया कि भरत नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था. इसी बीच वह समाजसेवा से जुड़ गया था. गांव के बाढ़ पीड़ित लोगों के हक में आवाज उठा रहा था. वो उनके विस्थापन की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी. इस दौरान उसने हथियार उठा लिया था.

bhojpur SP meets bharat Tiwari family 8 days after encounter assures fair probe security

परिवार का कहना था कि भरत जवैनिया गांव के विस्थापितों को फिर से बसाए जाने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी बात किसी अधिकारी या सरकार ने नहीं सुनी. 17 जून को उसे गोली मार दी गई. परिवार के लोग इसे हत्या का बता रहे हैं. इस मामले में पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज हो चुका है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वह सनातन के लिए लड़ता था, जो हुआ वो सही नहीं है...' भरत तिवारी के एनकाउंटर पर बोले बाबा बागेश्वर

इस पूरे घटनाक्रम के आठ दिन बाद भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज भरत के घर परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान आरा सदर SDPO-2 रंजीत सिंह, डीएसपी पंकज मिश्रा समेत कई  पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. भरत के भाई ने एसपी से सवाल किया कि जब भरत ने पिस्टल फेंक दी थी, तो फिर उसे गोली क्यों मारी गई?

bhojpur SP meets bharat Tiwari family 8 days after encounter assures fair probe security

मुलाकात के दौरान परिजनों ने भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर कई गंभीर सवाल एसपी से किए. इस पर एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष तरीके से जांच-पड़ताल की जाएगी. वहीं भरत के भाई चंदन तिवारी का कहना था कि एसपी के आश्वासन के बावजूद परिवार अभी संतुष्ट नहीं है. उनकी मांग है कि भरत की मौत के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. हमें न्याय मिले.

bhojpur SP meets bharat Tiwari family 8 days after encounter assures fair probe security

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने इस मामले की CBI जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग रखी. एसपी ने परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया. आशा देवी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सही जांच कर कार्रवाई होगी. वहीं इस परिवार की बड़ी बहू का कहना था कि एसपी ने सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया है. उम्मीद है कि भरत को न्याय मिलेगा. जब मीडिया ने भोजपुर एसपी से इस मुलाकात और जांच को लेकर सवाल पूछे तो वे जवाब देने से बचते नजर आए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement