scorecardresearch
 

Tata Harrier और Safari का स्टेल्थ एडिशन लॉन्च, इतने रुपये है कीमत

टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी का स्टेल्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है. दोनों ही एसयूवी का ये वेरिएंट उनके टॉप ट्रिम पर बेस्ड होगा, जिसमें सभी फीचर्स मिलेंगे. ये एसयूवीज 13 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर के साथ आती हैं. आइए जानते हैं नई हैरियर और सफारी स्टेल्थ एडिशन की कीमतें.

Advertisement
X
Tata Safari स्टेल्थ एडिशन कार के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है. (Photo: tatamotors.com)
Tata Safari स्टेल्थ एडिशन कार के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है. (Photo: tatamotors.com)

टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवीज हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने इन दोनों ही कारों का स्टेल्थ एडिशन (Stealth Edition) लॉन्च किया है. दोनों ही कार का ये नया वेरिएंट फीयरलेस अल्ट्रा और एक्म्पलिश्ड अल्ट्रा ट्रिम पर बेस्ड है. 

हैरियर और सफारी का फीयरलेस अल्ट्रा स्टेल्थ एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन में आता है. टाटा ने पहले भी इन दोनों एसयूवीज के स्टेल्थ एडिशन को लॉन्च किया था, लेकिन उस वक्त ये वेरिएंट सिर्फ सीमित संख्या में उपलब्ध थे. आइए जानते हैं इन कारों की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

2026 हैरियर स्टेल्थ एडिशन (Harrier Stealth Edition) की कीमत 23.43 लाख रुपये से शुरू होती है और 26.01 लाख रुपये तक जाती है. वहीं सफारी स्टेल्थ एडिशन की कीमत 24.09 लाख रुपये से शुरू होकर 26.76 लाख रुपये तक जाती है. हैरियर स्टेल्थ एडिशन फीयरलेस अल्ट्रा वेरिएंट पर बेस्ड है, जबकि सफारी एक्म्पलिश्ड अल्ट्रा ट्रिम पर बेस्ड है. 

यह भी पढ़ें: Exclusive: Tata Sierra CNG का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च होगी या नहीं, कंपनी ने बताया प्लान

Advertisement

क्या है नया? 

हैरियर और सफारी के स्टेल्थ एडिशन और दूसरे वेरिएंट्स में एक बड़ा अंतर कलर का है. ये दोनों ही एसयूवी स्टेल्थ ब्लैक कलर एक्सटीरियर के साथ आती हैं. हालांकि, 19 इंच के एलॉय वील्स वैसे ही हैं, जैसे डार्क और रेड-डार्क एडिशन में मिलते हैं. इसके अलावा कार पर स्टेल्थ की बैजिंग भी मिलेगी. 

Tata Safari Stealth Edition interior
दोनों ही एसयूवीज का स्टेल्थ एडिशन टॉप ट्रिम पर बेस्ड है. (Photo: tatamotors.com)

दोनों ही कारों का इंटीरियर फुल ब्लैक थीम वाला होगा. कार में कार्बन नॉयर लेदर सीट्स मिलेंगी. चूंकि ये एडिशन फुली लोडेड ट्रिम पर बेस्ड हैं, तो इनमें वो सभी फीचर्स मिलेंगे, जो कार के टॉप वेरिएंट में आते हैं. यानी इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल आर्मरेस्ट, फोर ट्रायन मोड्स जैसे फीचर मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: 26Km का माइलेज, 5.64 लाख कीमत... 20,208 ने खरीदी ये Tata कार

एसयूवीज में 14.9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है. कार में 13 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायस असिस्ट पैनोरोमिक सनरूफ, एलेक्सा कनेक्टिविटी, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement