बेंगलुरु में एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक विभाग के अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरे की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. दरअसल, शहर के रहने वाले सौविक दत्ता अपनी पत्नी की स्कूटी पर जा रहे थे और उनकी पीठ पर एक गिटार टंगा हुआ था. सौविक ने खुद तो हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उनके पीछे टंगे गिटार पर कोई हेलमेट नहीं था. सड़क पर लगे एआई कैमरे ने इस गिटार को पीछे बैठी सवारी समझ लिया और 'बिना हेलमेट' यात्रा करने के जुर्म में चालान काट दिया.