त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले आम जनता को महंगाई का एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. 1 अक्टूबर से टीवी, एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की कीमतों में 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है. देश की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों जैसे ब्लू स्टार, गोदरेज, हायर, डाइकिन और एलजी ने त्योहारों से ठीक पहले अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है.