26Km का माइलेज, 5.64 लाख कीमत... 20,208 ने खरीदी ये Tata कार

13 जून 2026

By: Aajtak Auto

कितनी हुई है सेल? 

मई 2026 टाटा के लिए एक बेहतरीन महीना रहा है. कंपनी ने मई 2026 में कुल 59,090 कारों को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 42 फीसदी बढ़ी है. 

Video: Tata Motors

पंच और नेक्सन की सेल

पिछले साल मई में कंपनी ने 41,557 कारों को बेचा था. टाटा मोटर्स की इस बंपर सेल की वजह पंच और नेक्सन हैं. दोनों ही एसयूवी की जबरदस्त सेल हो रही है. 

Photo: tatamotors.com

पंच की सेल 

बात करें पंच की, तो मई 2026 में कंपनी ने 20,208 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल मई में कंपनी ने पंच की 13,133 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: tatamotors.com

अप्रैल में कितनी हुई सेल? 

यानी पिछले साल के मुकाबले टाटा पंच की सेल 54 फीसदी तक बढ़ गई है. वहीं अप्रैल 2026 में पंच की 19,107 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: tatamotors.com

कितनी है कीमत? 

टाटा पंच एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. कार की कीमत 5.64 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: ITG

6 एयरबैग मिलते हैं

कार के बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं. एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें एलईडी हेडलैम्प्स और डीआरएल्स के साथ 90 डिग्री डोर ओपनिंग मिलती है.

Photo: tatamotors.com

लग्जरी कैबिन मिलता है

टाटा पंच में डुअल टोन डैशबोर्ट मिलता है. कार में स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं.

Photo: tatamotors.com

फीचर्स की है भरमार 

कार में 360 डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और अल्ट्रा व्यू ट्विन एचडी डिजिटल कॉकपीट मिलता है. कार में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है.

Photo: ITG

माइलेज 

इस कार को पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. सीएनजी में टाटा पंच लगभग 26Km/Kg का माइलेज ऑफर करती है.

Photo: tatamotors.com

Read Next